औरैया 19 सितंबर *मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की हुई दोबारा शुरुआत हुई*
*सहार,औरैया।* कोरोना ग्रहण का शिकार हुए जन आरोग्य मेले रविवार से सभी पीएचसी पर शुरू हो गये। कोरोना की दूसरी लहर आने पर जनआरोग्य मेलों को बंद कर दिया गया था। जन आरोग्य मेलों में भीड़ लगती थी और मेलों में भीड़ इकट्ठी करने का रिस्क नहीं लिया जा सकता था। अब दूसरी लहर का असर जिले में लगभग खत्म हो चुका है। शासन ने जन आरोग्य मेलों को फिर से बहाल कर दिया है। आज से सभी पीएचसी पर जन आरोग्य मेले आयोजित हुए। सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेले सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आयोजित होंगे। सभी प्रकार के रोगी मेले में आ सकते हैं। उन्होंने मेले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चिकित्सीय सलाह लेने का आह्वान किया है।सीएचसी सहार के अंतर्गत आने वाले तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया पीएचसी सहायल में 80 लहरापुर में 47 व पीएचसी याकूबपुर में 73 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले में अपना पंजीकरण कराया सभी मरीजों को देखकर उनकी जाँचे की गयीं और दवायें वितरित की गयीं मेले में कुल 200 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया इस मौके पर समस्त स्टाफ कार्यरत रहा।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*