औरैया 19 सितंबर *कोरोना योद्धाओं को समारोह पूर्वक किया सम्मानित*
*बिधूना,औरैया।* रविवार को अछल्दा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर 71 कोरोना योद्धाओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया |इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कोरोना को नियंत्रित करने एंव कोरोना से बचाव के लिये जागरुक करने में कोरोना योद्धाओं की सराहनीय भूमिका रही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान ने कहा प्रदेश सरकार ने समय रहते ही कोरोना पर काबू पा लिया।प्रदेश सरकार के प्रयासों की डब्लू एच ओ से लेकर अन्य संगठनों ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा अभी भी खतरा टला नहीं है इसलिये सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह, लक्ष्मी दिवाकर, अरुणा सक्सेना, मनोज चौहान, अनिल प्रताप सिंह सेंगर ,विश्वनाथ सिंह गौर नीरज सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस
महोबा 3 अक्टूबर 26*1894 में खुद का डाक टिकट जारी करने वाला ऐतिहासिक चरखारी डाकघर आज डिजिटल युग मे बदहाल,
लखनऊ 3 अक्टूबर 26*मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा, आराधना मिश्रा को बधाई