औरैया 17 सितंबर *जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती*
*फोटो परिचय। रोडवेज डिपो वर्कशॉप में पूजा-अर्चना कराते आचार्य एवं मौजूद कर्मचारीगण*
*औरैया।* जनपद में 17 सितंबर शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम पूर्वक मनाई गई। वही कल कारखानों के अलावा औरैया रोडवेज डिपो वर्कशॉप में हवन पूजन के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इसके साथ ही औजारों की भी पूजा हुई , तथा कर्मचारियों ने डिपो की बसों पर स्वास्तिक चिन्ह बनाया। जनपद के विभिन्न कस्बों में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई है।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विभिन्न कल कारखाने में कोई काम नहीं हुआ। प्रतिष्ठानों के संचालकों ने अपने- अपने प्रतिष्ठान पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। जबकि स्थानीय रोडवेज बस डिपो वर्कशॉप में एआरएम आरएस चौधरी के सौजन्य से भगवान विश्वकर्मा की हवन पूजन के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान पंडित आचार्य आशुतोष द्विवेदी ने रोडवेज कर्मचारियों के साथ हवन पूजन किया। हवन पूजन के दौरान स्टेशन इंचार्ज ऊषा शर्मा , फोरमैन लालमन , मैकेनिक पातीराम , बॉडी मैकेनिक डीसी तिवारी , केंद्र प्रभारी मनोज मिश्रा , लिपिक ईश्वरानंद शुक्ला , वरिष्ठ लिपिक आर एन दुबे , कैशियर दिनेश बाबू , मैकेनिक दीपक शर्मा व सुभाष चंद्र के अलावा पूर्व सभासद रामू पेंटर मौजूद रहे। इसी तरह से जनपद के कस्बा दिबियापुर , कंचौसी , सहायल , सहार , बेला , एरवाकटरा , बिधूना , अछल्दा , फफूंद , अटसू , अजीतमल , बाबरपुर , मुरादगंज , अयाना आदि में भी विश्वकर्मा जयंती मनाये जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*