औरैया 17 अक्टूबर *छात्र संगठन के उददेश्यों को पूरे जनपद में जन-जन तक पहुचायेंगे-सिद्धार्थ सक्सेना*
*औरैया।* भारत परिषद छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यकारणी के विस्तार के लिए जिला कार्यालय में बैठक की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सक्सेना ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपांशु सावरन जी ने जो जिम्मेदारी दी उसका हम पूरी निष्ठा से निर्वाहन करेंगे और संगठन के उददेश्यों को पूरे जनपद में जन जन तक पहुचायेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा शीघ्र ही जिला कार्यकारणी की घोषणा कर दी जाएगी। जिला प्रभारी ईशु बाजपेयी ने कहा कि संगठन सदैव छात्रों के हितों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी करेगा, किसी भी छात्र या छात्रा को कोई समस्या आती है उसके लिए संगठन का हर कार्यकर्ता सदैव उनके साथ खड़ा है। बैठक में लकी तिवारी, कृष्णा, गोपाल शर्मा, ओमजी राजावत ,रौनक यादव, अनुज यादव, कुश अवस्थी, कार्तिकेय त्रिवेदी, अनुज पांडेय, आकाश, मानस आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।