औरैया 16 अप्रैल *गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हो शिकायतों का-डीएम*
*फरियादियों को समस्या का हो पूर्ण निस्तारण – डीएम*
*औरैया।* जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में तहसील औरैया के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कुल 78 मामले आये, जिसमे से 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 71 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व , पुलिस , विकास के एवं अन्य मामले शामिल हैं।जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा।इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पीडी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,