औरैया 15 दिसम्बर *एसपी ने सभी बीट बुक का निरीक्षण कर देखी रिपोर्ट,दिए निर्देश*
*ककोर,औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा बीट व्यवस्था प्रणाली को और अत्यधिक प्रभावी बनाने हेतु जनपद के सभी बीट मुख्य आरक्षी/आरक्षियों का बीट बुक निरीक्षण पुलिस आफिस ककोर में किया गया, जिसमें उनके द्वारा किये गये 107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही की स्थिति, दुराचारियों एवं सक्रिय अपराधियों की चेकिंग की स्थिति, प्रार्थना पत्रों की जाँच कि विधिवत समीक्षा की गयी, टॉप टेन अपराधी, जिलाबदर, अवैध शराब/जुआ/सट्टा माफियाओं पर नजर रखने के लिए सभी को हिदायत दी गई। बीट पुलिस कर्मियों की मीटिंग करके बीट व्यवस्था के महत्व, उसको प्रभावी बनाने के उपाय, जन सामान्य से अच्छा व्यवहार व संवाद एवं अभिसूचना संकलन तथा किसी घटना के कारित होने से पूर्व व बाद की अपेक्षित कार्यवाही के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा बीट बुक को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
लखनऊ12जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली12जून26**क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! आ गया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल और नया फॉर्मेट*
लखनऊ12जून26*स्वच्छ परिवहन का विस्तार, स्मार्ट कनेक्टिविटी का सशक्त आधार!