औरैया 14 सितंबर *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजक डीएम से मिली*
*ककोर,औरैया।* बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजक मंजू सिंह मंगलवार को बिधूना विधानसभा क्षेत्र के फरियादियों के साथ उनकी समस्याओ को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय ककोर में पहुँची और जनपद के जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा से मिली। वही साथ मे आये बिधूना व एरवाकटरा ब्लाक के गांव रमपुरा के ग्रामवासियों की 11 हजार विद्युत लाइन जर्जर व काफी नीचे होने की समस्या बताई एरवाटीकुर के निवासियों को चकबंदी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। वही उनके साथ मौजूद विमटामऊ के प्रधान ने कब्जा को लेकर अपनी समस्या बताई । समस्याएं सुनकर जिलाधिकारी औरेया ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का निस्तारण करे । इससे पहले भी मंजू सिंह ने क्षेत्र की समस्याओ का निस्तारण करवाया है । और आगे भी करवाती रहेगी।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,