औरैया 13 जनवरी *पुलिस ने पैदल मार्च निकाल सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
*औरैया।* नगर मे पुलिस कर्मियों के साथ सी ओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में पैदल गश्त कर रूट मार्च निकाला। नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत को मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ शहर के कानपुर रोड, आवास विकास, काली देवी रोड, नारायनपुर तिराहा डाकघर, दिबियापुर रोड, सदर बाजार, गुमटी मुहाल, संजय गेट होते हुए सुभाष चौक तक भ्रमण कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। नगर में रूट मार्च कर सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया । संक्रमण के बढ़ते क्रम को देखते हुए वही थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने आम जनमानस से अपील की कहा कि मुख पर मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
More Stories
दिल्ली 13 अक्टूबर 26*मोक्षदायिनी गयाजी में राजीव गांधी के निमित्त हुआ विशेष पितृ विसर्जन:
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*