औरैया 13 जनवरी *कांग्रेस पार्टी ने औरैया सदर से उम्मीदवार का नाम किया घोषित*
*204 विधान सभा औरैया सदर से सरिता दोहरे को किया कांग्रेसी प्रत्याशी घोषित*
*औरैया।* कांग्रेस हाईकमान द्वारा जिले में सर्वप्रथम अन्य दलों को पीछे छोड़ते हुए औरैया सदर विधानसभा सीट सर महिला प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है, जिसको लेकर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हलचल तेज हो गई है। जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिम्मेदारी के साथ लड़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जनपद की दिबियापुर व बिधूना विधानसभा क्षेत्र में भी अतिशीघ्र पार्टी हाईकमान द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विधानसभा 204 औरैया सीट के लिए कांग्रेस हाईकमान ने अपनी प्रत्याशी को घोषित कर दिया है। जिस पर जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिववीर सिंह दुबे ने बताया कि जिले में अभी तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा विधानसभा प्रत्याशी घोषित नहीं किए गये हैं। सर्वप्रथम कांग्रेस हाईकमान ने औरैया विधानसभा के लिए कांग्रेस की सशक्त प्रत्याशी सरिता दोहरे को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि जनपद की दिबियापुर विधानसभा एवं बिधूना विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा अतिशीघ्र नामों को घोषित कर दिया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए वह एवं उनके जनपद की टीम पूरी तरह से जन संपर्क करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। आगे उन्होंने कहा कि तीनों विधानसभाओं में उन्होंने प्रत्याशियों को जिताने के लिए टीमें गठित कर रखी है जो लगातार जनसंपर्क के चल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। श्री दुबे ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। पार्टी की नीतियों को देखते हुए जनपद की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना वोट सपोर्ट करते हुए पूर्ण रूप से सहयोग देते हुए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगी।

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,