June 18, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 11 सितंबर *केंद्रीय राज्यमंत्री का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत*

औरैया 11 सितंबर *केंद्रीय राज्यमंत्री का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत*

औरैया 11 सितंबर *केंद्रीय राज्यमंत्री का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत*

*केंद्रीय राज्यमंत्री ने सेहुद मंदिर के किये दर्शन*

*दिबियापुर,औरैया।* केंद्र सरकार में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा का जनपद में पहली बार आगमन होने पर कृषि राज्यमंत्री सहित अन्य लोगो ने जोरदार जगह- जगह स्वागत किया। वही औरैया जाते समय औरैया रोड पर स्थित सेहुद मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की व महंत को शालार्पन कर सम्मानित किया। औरैया स्थित गोपाल वाटिका में श्री गोपाल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया।
शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जब जनपद पहुंचे तो उनके आगमन को लेकर भव्य तैयारी की गई थी। सैकड़ो वाहनो के काफिले के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री का दिबियापुर विधानसभा की सीमा पर घुसते ही उ० प्र० सरकार के कृषि राज्यमंत्री एवं दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ,यूटा मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत ,आलोक गुप्ता आदि ने मालार्पण कर स्वागत किया ,वही भाजयुमो नेता कुलदीप दुबे के नेतत्व में सैकड़ो लोगो ने 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपनी गाड़ी में कृषि राज्यमंत्री को बैठाकर सैकड़ो वाहनों के काफिलो के साथ नगर के कलक्टरी रोड पर स्थित पीताम्बरा गैस एजेंसी के मालिक संदीप पोरवाल के आवास पर गये , जहां उनका राजेन्द्र प्रसाद पोरवाल , कैलाश नाथ पोरवाल, हरीओम पोरवाल ,पप्पू पोरवाल ने दोनो राज्यमंत्रियो का मालार्पण व शालार्पन एवं स्मृतिचिह्ण देकर स्वागत किया। वही औरैया रत्न राघव मिश्रा , मनोज दुबे , शयाम पांडेय , संजय मिश्रा, अखिलेश पोरवाल, दीपू वाजपेयी, राम कुमार अवस्थी औतों वाले ने मालार्पण किया। इसके बाद भोजन कर केंद्रीय राज्यमंत्री कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह के आवास पर गये , वहां कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ,पीआरओ प्रमोद राजपूत , एडवोकेट उमेश , शयाम सिंह, विकाश , रीतेश शुक्ला , इंजीनियर प्रेम सिंह , श्याम सिंह कुशवाहा ,अर्जुन सिंह , ब्रजेश कुछ देर रुककर दोनो राज्यमंत्रियो ने सेहुद मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की व महंत का शालार्पन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ककोर में सौरभ गुप्ता पत्रकार के प्रतिष्ठान पर आदर्श पांडेय , रितेश त्रिपाठी , कल्लू गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अजय प्रजापति, जानू शानू , राजा पट्टू, रघु, जयराम ,कृष्ण कुमार गुप्ता शिवा आदि ने माल्यार्पण कर कैबिनेट मंत्री भानु प्रताप वर्मा का स्वागत किया। इसके बाद वह औरैया की ओर प्रस्थान कर गये। उनके साथ एससी एसटी आयोग के सदस्य केके राज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, अमर सिंह राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। औरैया गोपाल वाटिका पहुंचने पर उपरोक्त दोनों मंत्रियों का श्री गोपाल सेवा संस्थान के पदाधिकारी गण प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल, प्रदेश महामंत्री गौरव पोरवाल व कार्यक्रम स्वागत समारोह के आयोजक मधुर पोवाल एवं संस्थान के नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने दोनों मंत्रियों को फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.