औरैया 11 मार्च *कृष्ण जन्म की कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
*फफूंद,औरैया।* भाग्यनगर ब्लाक के पास में चल रही श्रीमद भागवत कथा के 6 दिन वृंदावन धाम से पधारे पंडित सुदीप कृष्ण देव ने कहा कि कलियुग में माया प्रबल हो चुकी है। मनुष्य भगवान को छोड़कर माया के पीछे भाग रहा है। ऐसे में वह बंधन में जकड़े जा रहा है। मानव को अपना जीवन सुधारने के लिए भागवत कथा श्रवण करना चाहिए।
चल रही संगीतमयी भागवत कथा में भक्तों को कथा का रसपान कराते हुये उन्होंने कहा की भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव की कथा बड़े ही रोचक तरीके से सुनाई। जिसे सुन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि ययाति के बड़े पुत्र यदु हुए। उन्हीं के वंश में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी को रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ। भगवान कृष्ण ने संसार को अंधेरे से प्रकाश में लाने के लिए जन्म लिया और अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञानरूपी प्रकाश से दूर किया। भगवान कृष्ण को जब वसुदेव यशोदा मैया के घर लेकर जा रहे थे तो, शेषनाग ने छाया की और गंगा माता ने चरण छुए। कृष्ण को नंदबाबा के घर छोड़कर यशोदा मैया की कन्या को लेकर वापस कंस के कारागृह में आए। कथा में कृष्णोत्सव मनाया गया और पूतना उद्धार की कथा सुनाई गई। कथा में जैसे ही भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गूंज उठा।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*