औरैया 11 फरवरी *सांसद ने घर-घर जाकर मांगे वोट*
*अयाना,औरैया।* भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया ने औरैया विधान सभा क्षेत्र की प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया के लिए कई गांवों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। मतदाताओें को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। अयाना, जसवंतपुर, रोशनपुर समेत कई गांवों में चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर चुनाव प्रचार कर लोगों से वोट मांगे, बाद में अयाना में नुक्कड़ सभा कर लोगों को आप की दिल्ली सरकार की योजनाओं से अवगत कराया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, जिला अध्यक्ष भाजयुमो मोनू सेंगर, शिवम दीक्षित, अभय चौहान, दीपक कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार23 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक चुनाव संपन्न, 14 जिलों में 52.51% मतदान;
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*