औरैया 11 फरवरी *सांसद ने घर-घर जाकर मांगे वोट*
*अयाना,औरैया।* भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया ने औरैया विधान सभा क्षेत्र की प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया के लिए कई गांवों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। मतदाताओें को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। अयाना, जसवंतपुर, रोशनपुर समेत कई गांवों में चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर चुनाव प्रचार कर लोगों से वोट मांगे, बाद में अयाना में नुक्कड़ सभा कर लोगों को आप की दिल्ली सरकार की योजनाओं से अवगत कराया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, जिला अध्यक्ष भाजयुमो मोनू सेंगर, शिवम दीक्षित, अभय चौहान, दीपक कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*