कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
बिल्हौर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही गांगूपुर पिहानी-अरौल मकनपुर सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती दिख रही है। सपा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह गौतम ने सरकारी आंकड़ों के ज़रिए विभाग और स्थानीय विधायक को घेरा है।
एक्सपायर हुई डेडलाइन:
रचना सिंह ने बताया कि सरकारी बोर्ड के अनुसार इस 4 किमी सड़क का निर्माण 14 मार्च 2026 तक पूरा होना था। आज समय सीमा बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। सड़क के लिए आवंटित ₹349.68 लाख के सदुपयोग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
गुणवत्ता पर सवाल:
उन्होंने आरोप लगाया कि अब आनन-फानन में मानकों को ताक पर रखकर ‘लीपा-पोती’ की तैयारी है। रचना सिंह ने कहा, “जनता के टैक्स के पैसे की इस तरह बर्बादी बर्दाश्त नहीं होगी। अगर मज़बूत सड़क नहीं बनी, तो हम बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं।” उन्होंने मामले की तकनीकी जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।