औरैया 10 जुलाई *प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 8 परिवारों को मिलाया गया*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई का आयोजन हुआ। जिसमें रविवार को 11 फाइलें दायर की गई एवं 8 परिवारों को आपसी वैचारिक मतभेदों के चलते कुछ दिनों से अलग रह रहे थे। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नहीं थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था। जिनको समझा-बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मनमुटाव व कलह को दूर करके एक साथ रहने को राजी करके परिवार को मिलाया गया। इसके साथ ही परिवार को हंसी खुशी के वातावरण में विदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत बिखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।