औरैया 10 जनवरी *झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त*
*सैफई रूरा लिंक मार्ग सहित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सभी ओवरब्रिजों के नीचे जलभराव से परेशानी*
*अछल्दा,औरैया।* सोमवार सुबह शुरू हुई बारिश से में सैफई रूरा लिंक मार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो गया, और सड़कों पर कीचड़ फैल गया।सोमवार सुबह बारिश से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ सैफई रूरा लिंक रोड पर जगह-जगह जलभराव हो गया, और सड़कों पर कीचड़ फैल गया। लोगों को दिनभर कीचड़ और जलभराव से आफत का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ के साथ हवा चलने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। पिछले दो-तीन दिन से हो रही रिमझिम बारिश के बाद सोमवार सुबह अचानक तेज बारिश से सडकों पर में जलभराव हो गया, और सड़कों पर कीचड़ फैल गया। बारिश के चलते लोग घरों से नहीं निकले। दोपहर से हवाओं की गति बढ़ जाने के कारण सर्द मौसम में सड़क और बाजार पर पड़ा। इसके अलावा कस्बे के रेलवे फाटक के पास सब्जी मंडी अछल्दा-अटसू रोड के मनिकापुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे के नीचे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे ओवर ब्रिज के नीचे अछल्दा मुहाम्मदबाद रोड के ओवर ब्रिज के नीचे नगला खागा के रेलवे लाइन ओवरब्रिज के नीचे तुरूकपुर एक्सप्रेस वे पुल के नीचे अछल्दा छछूंद रोड के एक्सप्रेस वे पुल के नीचे सहित विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे 2 पहिया व चार पहिया वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दिन भर बादल छाए रहे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई सुबह-शाम लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा, इसके साथ ही पूरे सप्ताह पाला गिरने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। मौसम में परिवर्तन जारी है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। बारिश के बाद तेज हवा चलने और पाला गिरने से मौसम सर्द बना रहेगा।

More Stories
लखनऊ 29अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 * “ऑपरेशन जनसुनवाई” शुरू – अब थाने के चक्कर खत्म, कप्तान के दरबार में होगा तुरंत इंसाफ*
अमेठी 29अगस्त 26*नर्सिंग छात्रा की मौत में प्रधानाचार्य-वार्डन पर एफआईआर*