औरैया 10 अगस्त *भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली*
*औरैया।* आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई ,जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने की । मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत , इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा.प्रो. रामशंकर कठेरिया, भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि , जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर , भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र गौर, कौशल राजपूत, शिवसिंह भारती, भुवन गुप्ता, एडवोकेट अर्पित दुबे की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा चौ विशम्भर सिंह भारतीय विद्यालय से शुरू हुई जो जिलाजजी से जेसीज चौराहा , सुभाष चौक से होकर घूमकर शहीद पार्क पर समापन किया गया। वहीं सभी ने शहीदों की स्मृतियों व भारती, महात्मागांधी के स्मृतियों पर पुष्पांजली अर्पित की। यह जानकारी भाजपा जिलामीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाजपा के सभी पदाधिकारी , व्यापारी युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।