औरैया 09 नवंबर *ट्रेन की चपेट में आई महिला ने सैफई में उपचार के दौरान तोड़ा दम*
*वैसौली गांव के समीप घटी घटना, मृतक महिला की नहीं हो सकी पहचान*
*औरैया।* अछल्दा रेलवे स्टेशन के पश्चिम में बैसौली गांव के पास ट्रेन की चपेट में एक महिला आ गई। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची घायल महिला को एंबुलेंस सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। उसे गम्भीर हालत में सैफई रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
अछल्दा रेलवे स्टेशन के पश्चिम की तरफ बैसौली गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आकर महिला की घायल हो गई। बुधवार दोपहर के समय से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल महिला को देखकर सूचना दी। मामला रेलवे स्टेशन के पास का होने के चलते आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल महिला को अछल्दा सीएचसी मे भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला की सैफई में मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। महिला की पहचान न कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़
रोहतास 25 मार्च 26*भरकुडिया गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित थार ने बाइक सवार तीन युवकों को रौद दिया।*