औरैया 08 जुलाई *पुलिस ने 15 हजार के वांछित इनामी को किया गिरफ्तार*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री रामसहाय के नेतृत्व में थाना ऐरवाकटरा पुलिस टीम को रात्रिगश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो अपराधी किस्म का है जो थाना ऐरवाकटरा में वांछित इनामियां है जो जयसिंहपुर गाँव के पास वाले पेट्रोल पंप के पास खङा है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम जयसिंहपुर गाँव के पास वाले पेट्रोल पंप के पास पहुची तो पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करके अभियुक्त सुदेश पुत्र ननशाहराम निवासी बिल्लो थाना विछबा जनपद मैनपुरी को दिनांक 08 जुलाई 2022 समय करीब पौने 6 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना ऐरवाकटरा के अन्तर्गत चोरी एवं अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना ऐरवाकटर उ0नि0 प्रवेन्द्र कुमार,का0 सचिन भाटी, का0 गंगासागर, का0 संजय सिह शामिल रहे।
More Stories
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*