औरैया 08 जनवरी *कृषि राज्यमंत्री ने युवक व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरण की*
*औरैया।* शनिवार को उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वर्चुअल रूप से युवक / महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रातः कालीदास मार्ग, लखनऊ पर ऑनलाइन माध्यम से किए जाने के बाद युवा कल्याण विभाग औरैया से वर्ष 2020-21 में चयनित 5 महिला एवं 5 युवक मंगल दलों को एन०आई०सी० औरैया में उप्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ,अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुये प्रोत्साहन किट का वितरण किया गया। प्रोत्साहन प्राप्त करने वालो में हिमांशू, दीपक सक्सेना, मिलन, शुभम कुमार, अमन , गौरव , उत्तम, दिव्या भारती, पुष्पा देवी है। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी औरैया अभिताभ कुमार द्वारा शेष सभी दलों को जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय ककोर से उनकी खेल प्रोत्साहन किट प्राप्त करा दी गई ।इस अवसर पर आशुतोष मिश्रा, वंदना,मो0 नफीस, रविंद सिंह चौहान, रोहित दुबे, यशवीर गौर, अवधेश कुमार, देवकीनंदन आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
चंडीगढ़15जुलाई 2026 दिन बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🌅 *हरियाणा सुप्रभात समाचार* 🌅
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन बुधवार*आज का राशिफल*