औरैया 07 दिसम्बर *डॉ० रामाशीष की पुण्यतिथि पर पेंशन बहाल कराने का लिया संकल्प*
*बिधूना,औरैया।* अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में पेंशन संकल्प को लेकर आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए डाक्टर रामाशीष सिंह की पाँचवी पुण्यतिथि पर जहां पेशंन बहाल कराने कि संकल्प लिया गया, वहीं आन्दोलन के अगुआकार रहे डाक्टर रामाशीष सिंह को शहीद का दर्जा देते हुए बीआरसी से भगतसिंह चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर शहीद डॉक्टर रामाशीष को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राशिद, पवन दुबे, अमित बिसारिया, देवेंद्र ,केके गौतम , जिलाध्यक्ष अमन यादव , रजनीश कुमार ,रमेश यादव, अजीत कुमार , ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र , अमर सिंह , शैलेंद्र बाबू पाल, केशव यादव , गौरव सक्सेना, अखिलेश कुमार, आर के शर्मा, उपेन्द्र चतुर्वेदी, जेपी, विवेक बाजपेई ,विनय पटेल आदि शिक्षक मौजूद थे।जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा संगठन शिक्षकों के हित में लगातार संघर्ष रत है, और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

More Stories
जबलपुर १७फरवरी २६ * दिल छू लेने वाली है अथर्व की कहानी चीफ जस्टिस ने कहां… ‘तुम्हें वकील बनना चाहिए’
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपी में शिक्षामित्र-अनुदेशक और आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की घोषणा
गुवाहाटी १७ फरवरी २६ * असम की राजनीति में कथित ‘50 करोड़ डील’ की चर्चा तेज, दावों ने बढ़ाई सियासी हलचल