औरैया 07 दिसम्बर *तहसील बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज*
*बिधूना,औरैया।* तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2021- 2022 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुरू किये जाने के साथ मतदाताओं से सघन जन सम्पर्क शुरु कर दिया गया है| बीते दिवस पुस्तक कालय अध्यक्ष के लिए एल्डर्स कमेटी के समक्ष एडवोकेट नितिन पांडे ने नामांकन दाखिल किया जबकि मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष अरविंद दुबे , महामंत्री पद हेतु अम्बरेश सिंह सेंगर, अनिल यादव,ने नामांकन दाखिल किये। कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सतीश प्रजापति ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरिश्चंद्र, सदस्य सुरेंद्र नाथ तिवारी, एडवोकेट चन्द्रशेखर सक्सेना , राकेश सिंह चौहान, जय गोपाल सिंह राठौर मौजूद थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरिश्चंद्र ने कहा कि 9 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे जबकि 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी| 13 दिसंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा जबकि 22 दिसंबर को मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे| उन्होंने कहा कि कुल 123 सीओपी प्राप्त अधिवक्ता ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के साथ सहयोग की अपेक्षा की है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26*सूरज राय बने मुजफ्फरनगर के नए पुलिस कप्तान
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26*राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
लखनऊ7 अक्टूबर 2026*यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले*