जालौन,
रिपोर्ट- देवेश कुमार स्वर्णकार
जालौन07दिसम्बर*जनपद में चोरों के हौसले बुलंद
जनपद जालौन के जालौन नगर क्षेत्र में आज़ चोरों ने दो स्थानों को निशाना बनाया
पहली चोरी एक चोर ने र्चुखी रोड़ स्थित एक मंदिर में की
जहां उसने मंदिर में टंगे हुए तीन घंटों को चुरा लिया और उन्हें बेचने जा रहा था कि कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पूछा कि बोरे में क्या है
इतना पूंछते ही चोर सकपका गया और बोला कि कबाड़ा है
लेकिन जब लोगों ने उसकी तलाशी ली तो उस बोरे में मंदिर से चोरी किए गए घंटे निकले
इसी बीच मौका देखकर चोर भागने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे एक लकड़ी के खंभे से बांधकर पुलिस को सूचना दी
मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को पकड़कर थाने पहुंचाया और घंटों को मालखाने में जमा करा दिया
इसके बाद दूसरी चोरी पुरवार पुस्तक भंडार की दुकान में हुई जहां चोरों ने छत काटकर दुकान में प्रवेश किया और गुल्लक तोड़कर करीब तीन हजार रुपए चुरा लिए
इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*