औरैया 03 दिसम्बर *विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग जनों को बांटे गए सहायक उपकरण*
*जनपद के आधा सैकड़ा दिव्यांग जनों को मिले सहायक उपकरण*
*कंचौसी,औरैया।* शुक्रवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कंचौसी में स्थित मूक बाधिर सांकेतिक दिव्यांग विद्यायल हीरानगर कंचौसी मे विद्यालय परिसर में जिला दिव्यांग व सशक्तिकरण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर 48 दिव्यांगजनो को ट्राई साईकिल ,व्हीलचेयर व बैशाखी वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य के पति व प्रतिनिधि मुकुट शाक्य द्वारा सभी दिव्यांग जनो को उपकरण वितरण किये गये जिसमे आधा सैकड़ा महिला, पुरूष व बच्चे शामिल हुए, जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण अधिकारी डा प्रीती लता राजपूत ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस पर 36 ट्राई, साइकिल ,2 व्हीलचेयर व 10 जोडी बैशाखी जिले भर के सभी चयनित दिव्यांगजनों को निशुल्क वितरण किये गए। कार्यक्रम में आए दिव्यंगो को विभाग की ओर से भोजन व पानी एवं फलों की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी आशुतोष सिंह, महेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार,कुअर सिह, ब्रजेश सिंह आदि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें