औरैया 02 सितंबर *श्रद्धांजलि सभा का किया जायेगा आयोजन*
*औरैया।* कृषि राज्यमंत्री माननीय लाखन सिंह के नेतृत्व में नारायणी मंडपम दिबियापुर में आगामी 5 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के तमाम गणमान्य मंत्रीगण और नेता पधारे पधारेंगे। औरैया जनपद और पड़ोसी जनपदीय लोगों से अपील है। नारायणी मंडपम में समय 11 बजे हिंदू सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करें। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में अमर सिंह राजपूत , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रधान अनिल राजपूत , प्रदेश सचिव अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा उत्तर प्रदेश सम्राट उत्तर प्रदेश पूर्व प्रधान मुल्लू सिंह , विश्व नाथ सिंह , अमित पाठक , राज कुमार दुबे सहित तमाम गणमान्य लोग प्रेस वार्ता के समय उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता के दौरान वीरांगना अवंती बाई पुस्तकालय दिबियापुर रोड गेट के पास उपरोक्त जानकारी भाजपा नेता अमर सिंह राजपूत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल राजपूत ने दी है।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।