औराई२२ दिसंबर २५ * औराई क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-
आज दिनांक 22.12.2025 समय रात्रि 03:05 बजें थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत थाना औराई पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर उगापुर नहर पुलिया से 100मी ज्ञानपुर की ओर पुलिस मुठभेड़ में थाना औराई पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 472/2025 धारा 109 बीएनएस में प्रकाश में आए अंतर्जनपदीय वांछित अभियुक्त ₹25000/- इनाम घोषित शिवम भारतीय पुत्र राममूरत निवासी पीरकाजी थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज उम्र 20 वर्ष एवं अभियुक्त मोनू तिवारी पुत्र हृदय शंकर तिवारी निवासी महाराज की चकिया थाना थरवई जनपद प्रयागराज उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्तों के अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस एवं मोटरसाइकिल काले रंग की बिना नंबर प्लेट एवं पूर्व की घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने इरादे से तमंचे से फायर किया गया जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग के दौरान अभियुक्त शिवम भारतीय पुत्र राममूरत के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। जहां घायल अभियुक्त की स्थिति सामान्य है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त शिवम भारतीय पुत्र राममूरत पर जनपद भदोही एवं प्रयागराज सहित अनेक जनपदों में करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है। पुलिस उच्चाधिकारीगण के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम/फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट