ओडिशा२८ अप्रैल २६*बैंक कर्मचारियों द्वारा परेशान किए जाने के बाद युवक अपनी बहिन का कंकाल लेकर ही बैंक जा पहुंचा
केओंझर जिले के पटना ब्लॉक स्थित मल्लीपोसी गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक आदिवासी युवक जीतू मुंडा अपनी मृत अविवाहित बहन का कंकाल बोरे में भरकर ओडिशा ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंच गया, बताया जा रहा है कि बहन की जनवरी 2026 में मौत के बाद उसके खाते में जमा करीब 19 से 20 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक अधिकारियों द्वारा बार-बार मृत्यु प्रमाण पत्र और पति या बच्चों की मौजूदगी मांगी जा रही थी, जबकि बहन अविवाहित थी और भाई ही एकमात्र वारिस था
लगातार चक्कर लगाने के बावजूद पैसा न मिलने से परेशान होकर युवक ने विरोध के रूप में यह कदम उठाया, घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बैंक को जल्द से जल्द भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए

More Stories
कौशाम्बी28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा*
कौशाम्बी28अप्रैल26*शांति देवी राजन बाबू महाविद्यालय में रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी28अप्रैल26*एसपी ने की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*