*बेकिंग न्यूज उन्नाव यूपी*
उन्नाव24सितम्बर25*मिशन शक्ति अभियान: महिला थाना पुलिस ने छात्राओं किया जागरूक
उन्नाव*उन्नाव की महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किंगसन इंटर कॉलेज दरोगा बाग उन्नाव में छात्राओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह एवं डॉ0 आशीष श्रीवास्तव (प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति) ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
छात्राओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया और समाधान के लिए चर्चा की। महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/छात्राओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*
बांदा19अप्रैल26*में सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद प्रभारी का निधन, समाज में शोक की लहर*