June 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव ६ जून २०२६ * कबीरपंथ की राष्ट्रीय कार्यशाला होगी 11जून को, उन्नाव स्थित आश्रम से की गयी महा आयोजन की घोषणा

उन्नाव ६ जून २०२६ * कबीरपंथ की राष्ट्रीय कार्यशाला होगी 11जून को, उन्नाव स्थित आश्रम से की गयी महा आयोजन की घोषणा

उन्नाव ६ जून २०२६ * कबीरपंथ की राष्ट्रीय कार्यशाला होगी 11जून को, उन्नाव स्थित आश्रम से की गयी महा आयोजन की घोषणा

उन्नाव। कबीर पंथियों का गढ़ कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा छत्तीसगढ़ के प्रमुख पंथ श्री हुज़ूर उदितमुनि नाम साहेब द्वारा संचालित सदगुरु कबीर धर्मदास साहेब वंशावली मिशन (एस.के.डी.वी.मिशन) हेतु एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग हर प्रांत के प्रतिनिधि गण शामिल होंगे। यह कार्यशाला 7 जून से 11 जून तक आयोजित की जाएगी जिसमें हर प्रांत के लिए अलग अलग समय रखा गया है।जिसमें उत्तर प्रदेश की कार्यशाला के लिए 11जून निर्धारित किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य है “जीव दया और आत्म पूजा” यह जानकारी वाराणसी से आये हुए उत्तर प्रदेश राज्य प्रतिनिधि महंत राज कुमार दास जी साहब ने उन्नाव स्थित सदगुरु कबीर मंदिर ज्ञान वाटिका आश्रम पर आयोजित बैठक के दौरान मौजूद सभी जिला प्रतिनिधि, तहसील प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रतिनिधियों के साथ साझा की। साथ ही इस कार्यशाला में पहुंचने के सभी प्रतिनिधियों से अपील की। महंत साहब ने बताया अभी 2026 बसंत पंचमी के दिन कबीर पंथ के 16वें संवाहक के रूप में पंथ श्री हुज़ूर उदितमुनि नाम साहेब का चादर तिलक हुआ है, पंथ श्री गद्दी नशीं होने से पूर्व ही कबीर नवोदय पदयात्रा में समस्त कबीर पंथियों के गांव- घर एवं जन-जन के बीच पहुंचकर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन देते चले आ रहे है। यह यात्रा अभी भी जारी है। बहुत जल्द यह यात्रा उत्तर प्रदेश में भी शुरू होगी। पंथ श्री का संकल्प है कि वह भारतवर्ष के हर एक कबीर पंथियों के बीच अवश्य पहुंचेंगे।
इस बैठक में राज्य उप प्रतिनिधि राजेश जी नोएडा से, जिला प्रतिनिधि महंत चक्रमणि दास साहब युवा प्रतिनिधि अरुण कुमार तथा जिला परोपकारी महंत सुभाष चंद्र दास जी साहेब एवं कई साधु संत सहित समाजसेवी डॉ मनीष सिंह सेंगर, राहुल कश्यप आदि उन्नाव से मौजूद रहे।

Taza Khabar