उन्नाव 22 नवंबर 26*श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा-सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक
उन्नाव। सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की बैठक में अगले माह दिसंबर में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपने को लेकर विचार रखे गए।
दरोगाबाग स्थित एक होटल में हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के डॉ. संजय मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि छठवीं श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ का आयोजन 13 से 20 दिसंबर के बीच होना तय हुआ है। वृंदावन के कथावाचक संत रामशरण शास्त्री शहर के नार्मल स्कूल मैदान में भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कथा का भव्यता के साथ आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों में कथा प्रसंगों के अनुसार कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मिणी विवाह सहित अन्य आयोजन भी कराए जाएंगे। रोजाना सुबह हवन पूजन होगा। शाम को समापन पर आरती के साथ प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने सभी से कथा में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। बैठक में संरक्षक राकेश सिंह व संजय राठी ने कहा कि सभी को इस कथा में आगे आकर तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए। इस दौरान नीरज, रामप्रकाश चौरसिया, अखिलेश अवस्थी, मनीष सेंगर, ममता द्विवेदी, प्रशांत वेंकट, आशीष आदि मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 22 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी 22 नवंबर 26*सपा कार्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा*
कौशाम्बी 22 नवंबर 26*नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजित की गई ब्लैक आउट मॉकड्रिल*