May 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश18मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...........

उत्तर प्रदेश18मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………..

उत्तर प्रदेश18मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ ट्रेन में सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, बॉक्स और बैग में महिला का कटा शव मिला, शरीर के कई टुकड़े बॉक्स, बैग में भरे मिले, महिला का सिर गायब, कई हिस्सों में कटा शव, S1 कोच में रखे बॉक्स में सिरकटी लाश मिली, महिला की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही, ट्रेन की सफाई करते वक्त स्टाफ ने दी सूचना, गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिला शव, छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली लाश

➡लखनऊ यूपी के कई जिलों में लू की चेतावनी, पश्चिमी से पूर्वी यूपी तक बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद में बढ़ेगा तापमान, बहराइच,लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर में अलर्ट, गोरखपुर, प्रयागराज में बढ़ेगा तापमान, झांसी, वाराणसी, मऊ में बढ़ेगा तापमान, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा में लू का अलर्ट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली में बढ़ेगा पारा

➡लखनऊ मड़ियांव गोलीकांड से जुड़ी खबर, इलाज के दौरान विजय यादव की मौत, लड़ाई कर रहे दबंगों का वीडियो बना रहा था, ढाबा संचालक को दबंगों ने मारी थी गोली, मड़ियांव के भिटौली तिराहे पर मारी गोली

➡लखीमपुर लखीमपुर के ईसानगर में सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत पर CM ने दुख व्यक्त किया, पीड़ित परिजनों के प्रति CM ने जताई संवेदना, DM को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश, राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश

➡बरेली छात्रा का शव मिलने में सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी अशोक ने ही गला दबाकर की थी हत्या, पुलिस ने अशोक को मुठभेड़ में किया अरेस्ट, शादी से इनकार करने पर नीतू की जान ली, दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की, कॉल डिटेल, फोन लोकेशन के जरिए अरेस्ट, सीबीगंज के टीयूलिया अंडरपास के पास मुठभेड़

➡आगरा तेवतिया वॉटर पार्क में बच्चे की मौत, 8 साल का बच्चा गहरे पानी में डूब गया, वॉटर पार्क में सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही, कर्मचारियों की लापरवाही से बच्चा डूब गया, पहले भी इस वॉटर पार्क में हो चुके हैं हादसे, इसी वॉटर पार्क से सामान भी चोरी हुआ था, थाना किरावली क्षेत्र में तेवतिया वॉटर पार्क

➡आगरा एत्माद्दौला में फर्जी पत्रकार बन ब्लैकमेलिंग मामला, आरोपी विपिन बिहारी गिरफ्तार,फरमान खान फरार, रद्दी कारोबारी से लाखों की जबरन वसूली का आरोप, फरमान खान, विपिन बिहारी दुबे केस में नामजद, डरा धमकाकर कारोबारी से पैसे ऐंठने का आरोप, मीडिया, जीएसटी विभाग में पकड़ बताकर डराया, बच्चों के अपहरण की धमकी देने का भी आरोप

➡आगरा 47 अमरनाथ यात्रियों के पंजीकरण निरस्त, आगरा के 47 यात्रियों के पंजीकरण निरस्त, अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने किया निरस्त, मेडिकल सर्टिफिकेट को बताया अमान्य, जिला अस्पताल से जारी हुए थे सर्टिफिकेट, डॉक्टरों के नाम श्राइन बोर्ड की सूचि में नहीं, श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, आगरा के जैतपुर इलाके का मामला

➡गोरखपुर पत्नी और प्रेमी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, मिलने आए प्रेमी को पति ने किया घायल, धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर डंडा मारा, पति घर के बाहर था, इस दौरान पंहुचा प्रेमी, आरोपित जितेंद्र को पुलिस ने हिरासत में लिया, झंगहा क्षेत्र के पीपरपाती की घटना

➡सुल्तानपुर सुल्तानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दुष्कर्म पीड़िता को बदमाश ने धमकी दी, सुलह करने का दबाव बना रहा बदमाश, पीड़िता ने मंगल वर्मा पर FIR कराई थी, सुलह न करने पर हत्या की धमकी दी, सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र का मामला

➡लखीमपुर लखीमपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, 8 लोगों की मौत, जोरदार भिड़ंत में 8 लोगों ने जान गंवाई, पिकअप सवार मृतक मजदूर बताए जा रहे, मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा, ईसानगर के उचगाव भरेहता रोड पर हादसा

➡जालौन चेकिंग के दौरान पुलिस बदमाश की मुठभेड़, बाइक चोर ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में चोर को लगी गोली, 13 मुकदमों में वांछित बदमाश पकड़ा गया, उरई के चुर्खी बाईपास के पास मुठभेड़

➡एटा प्रधान पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने का भी आरोप, SDM, तहसीलदार, CO ने कराया कब्जा मुक्त, ग्राम प्रधान देवेन्द्र पर कार्रवाई करेगा प्रशासन, जलेसर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर का मामला

➡फतेहपुर गैस सिलेंडर रिसाव के चलते लगी आग, हादसे में एक परिवार के 9 लोग झुलसे, आग में महिला, बच्चे समेत दंपति झुलसे, हालत नाजुक, डॉ. ने कानपुर किया रेफर, DM, SP घटनास्थल पर घायलों से मिले, कल्यानपुर के पिलखिनी गांव की घटना

➡वाराणसी कुत्ते को टहलाने को लेकर विवाद, युवती से विवाद के बाद दबंगों ने की छेड़खानी, युवती के माता और पिता को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने मारपीट,छेड़खानी मामले में लिखा केस, वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का मामला

➡आगरा 14 हजार के ब्याज को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने महिला को जमकर पीटा, बचाने आए पति से भी की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने केस किया दर्ज, थाना निबोहरा के बीलपुरा का मामला

➡बुलंदशहर सयोनी घोष का सिर काटने पर रखा इनाम, भाजपा चेयरमैन ने रखा 1 करोड़ का इनाम, डॉ. प्रदीप दीक्षित ने दिया विवादित बयान, सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष हैं प्रदीप, हिंदू संगठनों ने आयोजित किया था प्रदर्शन

➡लखीमपुर भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत का मामला, पुलिस के CUG नंबर को लेकर सवाल उठ रहे, हादसे के बाद कॉलर ने पुलिस को कॉल किया, ईसानगर एसओ का फोन स्विच ऑफ मिला, सीओ का फोन नंबर भी अक्सर बंद रहता है, बाद में कॉलर ने 112 पर दी हादसे की सूचना

➡अमेठी खेत में करंट लगने से किसान की मौत, अचानक गिरा विद्युत तार, किसान की मौत, बचाने दौड़े दो अन्य को भी लगा झटका, जामों थाना क्षेत्र गौरा गांव की घटना

➡दिल्ली रोहिणी कोर्ट में जज और वकील में बहस, कोर्ट में बहस का वीडियो वायरल, जज ट्रांसफर, दिल्ली न्यायिक सेवा संघ ने चिंता जताई, न्यायिक कार्यवाही की गुप्त रिकॉर्डिंग वायरल, HC से क्लिप को हटाने के निर्देश की मांग, जज राकेश कुमार-5 का ट्रांसफर किया गया

➡देहरादून सीएम पुष्कर सिंह धामी का दौरा, छत्तीसगढ़ दौरे पर रवाना होंगे सीएम धामी, आज शाम 5.30 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे, ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की बैठक में होंगे शामिल CM, कल जगदलपुर में बैठक में लेंगे हिस्सा, एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम, चारधाम यात्रा हेतु एम्बुलेंस सेवा को रवाना करेंगे

➡देहरादून श्रमिक प्रदर्शन के बीच प्रशासन का सख्त कदम, सेलाकुई, सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में धारा 163 लागू, 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध, धरना,प्रदर्शन, जुलूस पर तत्काल रोक, लाइटेनियम टेक्नोलॉजी, डिक्सन टेक्नोलॉजी में पथराव, ADM प्रशासन ने आदेश जारी किए, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना

➡देहरादून होमस्टे के खिलाफ डीएम का एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त, 17 पहले चरण में निरस्त, 79 दूसरे चरण में कार्रवाई, 136 होमस्टे का निरीक्षण किया गया, सहसपुर, रायपुर में जांच हुई, होटल की तरह संचालित पाए गए

➡देहरादून राज्य आंदोलनकारियों की समस्या का मामला, चिन्हीकरण पर जिला प्रशासन की पहल, डीएम ने लंबित सूचियों पर मांगी रिपोर्ट, 7 दिन में तहसीलों से रिपोर्ट तलब, राज्य आंदोलनकारियों के सुझाव सुने गए

➡देहरादून वीकेंड पर दून पुलिस की ‘नाईट स्ट्राइकट’, संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 47 लोगों को गिरफ्तार, 67 वाहन सीज

—————————————

सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- CM चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र, UPPSC के चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे जाएंगे पत्र, 21 विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थी शामिल, शाम 4 बजे लोकभवन में कार्यक्रम, डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक रहेंगे मौजूद, मंत्री ओपी राजभर और सुरेश खन्ना भी होंगे शामिल

➡लखनऊ- न्यायिक अधिकारियों की साइकिल यात्रा, जिला जज मलखान सिंह साइकिल से जाएंगे कोर्ट, सभी न्यायिक अधिकारी करेंगे भागीदारी, बटलर पैलेस से सुबह 9 बजे शुरुआत, हाईकोर्ट जज दिखाएंगे हरी झंडी, ईंधन संकट और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहल

➡लखनऊ- CM योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बैठक, मुख्यमंत्री आवास में होगी बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

➡लखनऊ- युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, गोमती पुल से कूदने जा रहा था, पुलिस ने मौके पर बचाया, गौतम पल्ली क्षेत्र की घटना

➡आजमगढ़- मऊ के करहा बाजार में गोलीकांड, थार और स्कॉर्पियो सवारों में विवाद, कहासुनी के बाद फायरिंग, थार सवार पर आरोप, स्कॉर्पियो सवार को 3 गोलियां लगीं, अमरेश सिंह की हालत गंभीर, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के कार्यक्रम से लौट रहे थे, रास्ते में विवाद बढ़ा, अमन सिंह पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

➡प्रयागराज- प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन हत्याकांड, 4 आरोपियों ने अतरसुइया थाने में सरेंडर किया, बृजेश-प्रिंस-अरविंद समेत 4 आरोपी शामिल, आरोपी ने थाने के बाहर वीडियो बनाया, CCTV में भागते दिखे आरोपी, महेवा मडौका में हुई थी हत्या, लेनदेन विवाद में हत्या की आशंका

➡फर्रुखाबाद- मंडी समिति की दुकानों में आग, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, 6 से ज्यादा दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, कायमगंज क्षेत्र का मामला

➡बहराइच- 9 साल की बच्ची की हत्या, खेत में मिला शव, आरोपी अरुण गिरफ्तार, बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश, पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली, खैरीघाट क्षेत्र का मामला

➡झांसी- 80 लाख की धोखाधड़ी का केस, कारोबारी सुजीत ने दी तहरीर, आरोपी पुष्पेंद्र पर मशीन और डंपर हड़पने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र

➡झांसी- नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, स्टाफ नर्स कंचन गिरफ्तार, नई बस्ती के पास से पकड़ी गई, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया, पति कुलदीप और जीतू की तलाश जारी, नवाबाद थाना क्षेत्र

➡बहराइच- भीषण सड़क हादसा, कार और कंबाइन की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 2 घायल, मटेरा थाना क्षेत्र का मामला

➡बुलंदशहर- हिस्ट्रीशीटर बदमाश जिला बदर, प्रवीन उर्फ पप्पू पर गुंडा एक्ट, घर पर मुनादी कर नोटिस चस्पा, 16 मुकदमे दर्ज

➡हापुड़- दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया अपराध, जोगेंद्र को पुलिस ने पकड़ा, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡दिल्ली- मेट्रो के अतिरिक्त फेरे शुरू, हर सोमवार 6 ट्रेनें 24 अतिरिक्त फेरे लगेंगी, DMRC का फैसला, ऊर्जा बचत के लिए पहल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा

➡दिल्ली- राहुल गांधी का यूपी दौरा, 19-20 मई को रायबरेली-अमेठी जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे

————————————————————————————

Taza Khabar