May 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली18मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोमवार, 18 मई 2026 के मुख्य समाचार*

नई दिल्ली18मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोमवार, 18 मई 2026 के मुख्य समाचार*

*जय श्री राम*

नई दिल्ली18मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोमवार, 18 मई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶PM मोदी की यूरोप कूटनीति सफल: भारत-नीदरलैंड के बीच 17 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर, अरबों डॉलर का होगा फायदा

🔶ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी: ‘जल्द सुधरो वरना नामो-निशान मिटा देंगे’, परमाणु मुद्दे पर बढ़ा तनाव

🔶4 साल तक गैंगरे’प और ब्लैकमेल… जोधपुर में दो बहनों ने की आत्महत्या, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गभीर सवाल

🔶नेपाल SC ने PM बालेन के फैसले पर कसी लगाम, भारतीय सामानों पर कस्टम वसूली रोकी

🔶दुनिया में गूंजा भारत का डंका! स्वीडन ने पीएम मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान

🔶 सिंधु जल संधि: भारत ने मध्यस्थता कोर्ट के ताज़ा निर्णय को ‘अमान्य और शून्य’ क़रार देते हुए ख़ारिज किया

🔶कांगो और युगांडा में इबोला का प्रकोप: डब्ल्यूएचओ ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, महामारी के पूरे क्षेत्र में तेजी से फैलने की आशंका

🔶सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी

🔶त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगी: गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी, 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले; सभी सुरक्षित

🔶माइक्रोसॉफ्ट के आखिरी शेयर बेच दुनिया बदलने निकले बिल गेट्स…दान में देंगे सबकुछ!

🔶UP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, उर्द, मूंग और अरहर के बीजों पर मिलेगा 50% अनुदान

🔶Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-NCR, MP-राजस्थान में भीषण हीटवेव अलर्ट; CG में आंधी-बारिश से राहत

🔶West Asia Crisis: तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा ‘सिमी’ जहाज

🔶अफगानिस्तान में लड़कियों की खामोशी बनेगी उनकी शादी की ‘हां’, तालिबान ने बाल विवाह को दी मान्यता

🔶आज केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

🔶बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में छह बच्चों की मौत, मृतकों का आंकड़ा 459 पहुंचा

🔶स्वीडन में गूंज रहे बापू के शाश्वत विचार, जो हमें बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करते हैं : पीएम मोदी

🔶ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त

🔶नाटो की खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान ने अपनी अधिकांश मिसाइल क्षमता रखी है बरकरार

🔷दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में RR को हुआ नुकसान

🔷IPL प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, पंजाब की लगातार छठी हार

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
[18/05, 07:17] +91 90011 54201: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*18- मई – सोमवार*

👇
*==============================*

*1* पीएम मोदी 8 साल बाद स्वीडन दौरे पर, फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, स्वीडिश प्रधानमंत्री रिसीव करने पहुंचे, बंगाली तरीके से आरती उतारी गई

*2* पीएम मोदी बोले- भारत-स्वीडन जैसे लोकतंत्रों का साथ जरूरी, आतंकवाद मानवता के लिए खतरा, उसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे

*3* पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली में पहला ‘मेट्रो मंडे’ आज, DMRC ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे; अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात

*4* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में हाल में मिली भाजपा की जीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सहयोगी देश के 80 फीसदी हिस्से पर शासन कर रहे हैं

*5* गृह मंत्री ने कहा, गुजरात में भाजपा की निरंतर विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई थी। बाद में पूर्व मुख्यमंत्रियों आनंदीबेन पटेल, विजय रुपाणी और मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, भाजपा के इस विकासवादी दृष्टिकोण के कारण हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई। अगर दूर-दूर तक दूरबीन से भी खोजें तो कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी

*6* ‘तीन परीक्षाएं, एक मंत्री…’, NEET पेपर लीक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान पर फिर बरसे राहुल; शिक्षा मंत्रालय को बताया आपदाओं का विभाग

*7* वीडी सतीशन आज केरलम CM की शपथ लेंगे, 6 पार्टियों के 21 विधायक मंत्री बनेंगे, इनमें कांग्रेस के 12; राहुल-प्रियंका शामिल होंगे

*8* मंदिरों के पुजारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए न्याय की गुहार, ‘सुप्रीम’ सुनवाई आज

*9* सनातन को खत्म करना ही होगा कहने वाले उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

*10* बंगाल: ‘गोहत्या से बचें मुसलमान, गाय को घोषित करें राष्ट्रीय पशु’, कोलकाता की नखोदा मस्जिद के इमाम की अपील

*11* कोलकाता में पुलिस पर पथराव, 3 जवान घायल, अतिक्रमण हटाने के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था; ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता

*12* Hormuz Strait पर Moody’s की चेतावनी- लंबा खिंचेगा तेल संकट; घटेगी भारत की GDP ग्रोथ, बढ़ेगी महंगाई

*13* रिपोर्ट- अमेरिका की जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें, ईरान को मुआवजा नहीं, एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे, जब्त प्रॉपर्टी का 25% ही वापस मिलेगा

*14* विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय-बाजार से ₹27,048 करोड़ निकाले, 2026 में अब तक ₹2.2 लाख करोड़ की बिकवाली की; डॉलर-क्रूड की कीमतों से दबाव बढ़ा

*15* इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल की उम्मीद, अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे कई फैक्टर तय करेंगे चाल

*16* IPL- राजस्थान की लगातार तीसरी हार, दिल्ली 5 विकेट से जीती, केएल राहुल-अभिषेक के अर्धशतक, स्टार्क को 4 विकेट

*17* बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय, पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम

*18* यूपी का बांदा सबसे गर्म, 46.4°C तापमान, MP-राजस्थान के 22 शहरों में पारा 43°C पार; बिहार में स्कूल प्रेयर के दौरान 27 छात्राएं बेहोश
*==============================*
[18/05, 07:55] +91 87658 77512: *🏵️स्वीडन की धरती पर गूंजी बंगाली धुन! PM मोदी के स्वागत में प्रवासी भारतीयों ने बांधा ऐसा समां, झूम उठे लोग*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन की यात्रा के दौरान गोथेनबर्ग में भारतीय डायस्पोरा द्वारा बंगाली संस्कृति से ओत-प्रोत स्वागत प्राप्त किया।
समुदाय स्वागत कार्यक्रम में स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन भी मौजूद रहे।
महिलाएं पारंपरिक लाल-श्वेत साड़ियों में सजी, आरती थाल, पंखा और फूलों के साथ पीएम मोदी का स्वागत कर रही हैं। भारतीय झंडे लहराते नजर आए और पूरा माहौल सांस्कृतिक उत्सव का बना हुआ था।
*स्वीडिश पीएम इस समृद्ध सांस्कृतिक प्रदर्शन को करीब से देखते नजर आए।*

*’Mere Mitr, Aapka Hardik Swagat Hai’: Sweden PM Ulf Kristersson Tweets In Hindi To Welcome PM Modi*

*After BJP’s Bengal Victory, PM Modi Gets Grand Bengali-Style Reception in Sweden’s Gothenburg*
The heartfelt welcome featured women in traditional attire performing lively dances and rituals, including elements reminiscent of aarti and folk expressions rooted in Bengali culture.
*Crowd
[18/05, 09:01] +91 87658 77512: *PM Modi: स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित हुए पीएम मोदी, मिला 31वां वैश्विक पुरस्कार, बन गया रिकॉर्ड*
* रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार की स्थापना साल 1748 में की गई थी।
* यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने स्वीडन या उसके हितों के लिए विशेष योगदान दिया हो।
* यह पुरस्कार खासतौर पर सार्वजनिक सेवा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
* स्वीडन ने उन्हें अपना सबसे बड़ा सम्मान दिया है. पीएम मोदी के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों में नई ऊंचाई देखने को मिल रही है.
* प्रधानमंत्री मोदी इस समय यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं. स्वीडन ही इस दौरे का दूसरा पड़ाव है.
* 17 और 18 मई को पीएम मोदी स्वीडन में ही रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
* पीएम मोदी का यह दूसरा स्वीडन दौरा है. इससे पहले साल 2018 में वह स्वीडन गए थे.
*सबसे खाल पल वह रहा, जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान स्वीडन की हवाई सीमान में प्रवेश किया, स्वीडन की वायुसेना के ग्रिपेन लड़ाकू विमान ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया.*
* पीएम मोदी के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए ये लड़ाकू विमान गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक साथ आए.
* इस घटना को एक बड़े सम्मान के रूप में देखा जाता है.
*एक एक तरीका है कि मेजबान देश उस नेता को कितनी अहमियत देता है.*
[18/05, 09:43] +91 87265 52793: ● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वीडन से नॉर्वे जाएंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

● लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज होगी

● लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे

● लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

● छत्तीसगढ़- गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, सरकार और सीएपीएफ के कार्यक्रमों में शामिल होंगे

● लखनऊ- विभाग वितरण पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, अपने लोग फिस्स, आन गाँव का सिद्ध

● केरलम- कांग्रेस नेता वी डी सतीशन आज केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे

● दिल्ली- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से वियतनाम और साउथ कोरिया के दौरे पर रहेंगे
[18/05, 09:43] +91 87265 52793: ● उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया

● भूपेन्द्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग सौंपा गया

● मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली

● अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया

● सोमेन्द्र तोमर को राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया

● श्रीमती कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग दिया गया

● कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी मिली

● सुरेन्द्र दिलेर को राजस्व विभाग सौंपा गया

● हंस राज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग दिया गया
[18/05, 10:21] +91 87265 52793: लखीमपुर खीरी- ईसानगर क्षेत्र में ऊंच गांव और भरेहटा के बीच मैजिक और ट्रक की भीषण टक्कर में बड़ा सड़क हादसा हुआ

हादसे में मैजिक सवार सभी 10 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है

मौके पर चीख-पुकार मच गई, पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची

मृतकों में तीन लोगों की शिनाख्त होने की जानकारी सामने आई है
[18/05, 10:21] +91 87265 52793: लखीमपुर खीरी- ईसानगर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया

हादसे में 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए

घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को कहा गया

प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए
[18/05, 10:21] +91 87265 52793: “जनपद लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे में कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें”.- नितिन अग्रवाल, प्रभारी मंत्री, लखीमपुर खीरी
[18/05, 10:22] +91 87265 52793: Update-

लखीमपुर से सिसैया रोड नेशनल हाईवे के बीच डिवाइडर की सख्त आवश्यकता है….

इस पूरी रोड पर कहीं भी डिवाइडर ना होने के चलते हर महीने तेज रफ्तार वाहनों की आमने सामने की टक्कर से होते हैं कई हादसे , दर्जनों लोगों की जाती है जान

साथ ही इस नेशनल हाईवे पर ओवरलोडिंग भी हादसों का बड़ा कारण है…. हर महीने ओवरलोडिंग के चलते इस नेशनल हाईवे पर होते हैं कई हादसे ,

हादसे के बाद दो-तीन दिन की खानापूर्ति के बाद संबंधित विभाग हाथ पर हाथ धरके बैठ जाते हैं …..फिर शुरू हो जाता है वसूली का खेल

Taza Khabar