August 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश10अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश10अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश10अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रंग दे बसंती अभियान की शुरुआत होगी। 11 से 14 अगस्त तक रचनात्मक आयोजन होंगे। 11 अगस्त को प्रयागराज से अभियान की शुरुआत होगी। बंदूक की जगह ब्रश और डर की जगह डायलॉग इसकी थीम होगी। माफिया और आपराधिक तत्वों के खिलाफ युवा प्रदर्शन करेंगे। कविता, कला, संगीत और संवाद के जरिए अपनी बात रखेंगे। अभियान युवाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच देगा। डर और दबाव की संस्कृति के खिलाफ आवाज उठेगी। 14 अगस्त को डर से आजादी अभियान गीत लॉन्च होगा। सकारात्मक संदेश के साथ युवाओं को जोड़ने की तैयारी है।

➡️लखनऊ: कांस्टेबल आकाश यादव के सुसाइड मामले में पिता ने गोमती नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। एक महिला कांस्टेबल पर पिता ने आरोप लगाया है। सुसाइड के लिए प्रेरित करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कांस्टेबल आकाश यादव गोमती नगर थाने में तैनात थे। उन्होंने थाने की बैरक में लटककर जान दी थी।

➡️नोएडा: अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आसमान में घने बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया।

➡️चंदौली: नोएडा विधायक पंकज सिंह गृह जनपद पहुंचे। चकिया में विज्ञान भवन का शिलान्यास किया। करीब 8.80 करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण होगा।

➡️आजमगढ़: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ हुआ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अभियान शुरू किया गया। DM रविन्द्र कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। 23.19 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

➡️मुजफ्फरनगर: कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हादसा हुआ। हादसे में 4 कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कांवड़िये हरिद्वार से हरियाणा जा रहे थे। बाइक को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसा छपार और नई मंडी थाने के बॉर्डर पर हुआ।

➡️श्रावस्ती: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बोट रैली निकाली गई। राप्ती नदी की लहरों पर तिरंगा लहराया गया। इस दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों का भी परीक्षण किया गया।

➡️मेरठ: चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया। इंटरकनेक्टेड तीनों घरों में चोरी की वारदात हुई। चोर 4 लाख रुपये नकदी और लाखों के आभूषण ले गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है। मामला मवाना थाना क्षेत्र के दुधली बांगर गांव का है।

➡️कन्नौज: डाक कांवड़िये की मौत हो गई। दौड़ते वक्त चक्कर आने से सड़क पर गिर गया। साथी कांवड़िये उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। मृतक लवकुश मध्यप्रदेश के भिंड का निवासी था। मामला छिबरामऊ के विशुनगढ़ रोड का है।

➡️सिद्धार्थनगर: बांसी में अवैध अंग्रेजी शराब के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस, SOG, सर्विलांस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। डबल डेकर बस से शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई। डुमरियागंज रोड से 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में अवैध शराब कारोबार नेटवर्क का खुलासा हुआ।

➡️सीतापुर: ट्रेनी IPS के पिता द्वारा फायरिंग कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पिता विपिन वाजपेयी को गिरफ्तार किया है। हमले के अन्य 9 आरोपी भी पुलिस हिरासत में हैं। कब्जे से दो नाजायज असलहे और कई डंडे बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। जमीन कब्जाने के लिए साथियों संग गए थे विपिन। बात बिगड़ने पर 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई थी। पीड़िता शोभना शुक्ला की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। महोली पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

➡️सहारनपुर: कांवड़ लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बड़गांव क्षेत्र में हादसा हुआ। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल साथी की हालत गंभीर है।

➡️कानपुर: मुमताज हत्याकांड और लूट मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। आशीष को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी रानू अभी फरार है। डीसीपी साउथ ने जानकारी दी है।

➡️झांसी: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ हुआ। DM ने बालिकाओं को स्वयं एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई। 10 लाख से अधिक बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

➡️मेरठ: आंगन में सो रही बुजुर्ग महिला से लूटपाट हुई। बदमाश महिला के कान के कुंडल लूटकर ले गया। लूटपाट के दौरान बुजुर्ग महिला के कान बुरी तरह कट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई गांव की है।

➡️गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर पहुंचे। श्रावण मास के सोमवार पर उन्होंने रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया गया।

➡️दिल्ली: भारत व्यापार महोत्सव को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम के पास ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। प्रगति मैदान क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक विशेष व्यवस्था रहेगी। सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक वाहनों को रोकने पर रोक रहेगी। यात्रियों को रिंग रोड इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

➡️कानपुर देहात: मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विपक्ष पर निशाना साधा है। झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया है। झारखंड में प्रदर्शन पर विपक्ष मुंह छिपाए बैठा है। छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं बल्कि कार्रवाई की जरूरत है।

➡️कानपुर: उधार दिए 10 हजार रुपये वापस मांगना भारी पड़ गया। 10 हजार रुपये मांगने पर अधिवक्ता के घर पथराव किया गया। गुजैनी में हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर ने साथियों संग वारदात की। पहले अधिवक्ता से मारपीट की गई फिर घर पर पथराव किया गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। अधिवक्ता निखिल ने पुलिस को तहरीर दी है। नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पंकज ठाकुर पर करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं। मामला गुजैनी थाना क्षेत्र का है।

➡️फतेहपुर: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डंपर और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। घटना हुसेनगंज कस्बे के चौराहे की है।

➡️दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में कोर्टरूम बढ़ाए जाएंगे। विस्तार का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब 17 की जगह 18 कोर्टरूम होंगे। नए ‘कोर्ट नंबर 18’ का बोर्ड लगाया जा रहा है।

➡️दिल्ली: दिल्ली LG तरंजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई।

➡️बाराबंकी: स्व. फूलन देवी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व जिला महासचिव अनिल यादव की पुण्यतिथि भी मनाई गई। सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। अरविंद कुमार सिंह गोप ने दोनों को श्रद्धांजलि दी। जिला अस्पताल ट्रॉमा में मरीजों को फल वितरित किए गए।

➡️लखनऊ: अनीस मंसूरी ने संवैधानिक अधिकारों की मांग उठाई है। पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने संविधान आदेश 1950 के पैरा-3 में बदलाव की मांग की है। धर्म आधारित प्रतिबंध खत्म करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव का आधार धर्म नहीं होना चाहिए।

➡️सहारनपुर: हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी झम्मन को पुलिस ने दबोचा है। प्रयुक्त कंटेनर को भी कब्जे में लिया गया है। कंटेनर से टक्कर मारने का आरोप है। कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत हुई थी। कार्रवाई रामपुर मनिहारान पुलिस ने की है।

➡️लखनऊ: इंदिरा नगर में रेस्तरां एंड बैंक्वेट में आग लग गई। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग बुझाई। आग की लपटों से रेस्तरां में नुकसान की आशंका है। दमकल टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।

➡️रायबरेली: दबंगों ने युवकों को बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। वीडियो भदोखर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

➡️दिल्ली: यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। पीड़िता के कपड़ों पर सवाल को अप्रासंगिक बताया गया है। जिरह में जींस पहनने को लेकर सवाल पूछे गए थे। हाईकोर्ट ने कहा कि जींस पहनना महिला की अपनी पसंद है। ऐसे सवाल पीड़िता को शर्मिंदा करने की कोशिश हैं।

➡️मेरठ: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के मेरठ-हापुड़ रोड की है।

➡️दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार ने अंगोला के राजदूत क्लेमेंटे कैमेन्हा से मुलाकात की। निर्वाचन सदन में बैठक हुई। लोकतांत्रिक सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। चुनाव प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण में सहयोग गहरा होगा। भारत-अंगोला के बीच चुनावी सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया गया।

➡️ऋषिकेश: गंगा में डूबा हरियाणा का कांवड़िया लापता हो गया। 20 वर्षीय कांवड़िया हरिपुर कलां के गीता कुटीर घाट पर डूबा। गंगा स्नान के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया। हादसे के बाद कांवड़िया आशू लापता है। वह 35 साथियों के साथ हरिद्वार आया था। SDRF और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। तलाश के बावजूद अभी तक कांवड़िए का सुराग नहीं मिला है।

➡️अमेठी: बेचूगढ़ गांव में सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर रह गया है। ग्राम प्रधान और सचिव पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। वर्तमान और पूर्व प्रधान के विवाद में विकास कार्य अटका है। लाखों की लागत से बने शौचालय की हालत खराब है। शौचालय की बिल्डिंग जर्जर हो गई है, टंकी और टोंटियां गायब हैं। शौचालय तक जाने वाले रास्ते पर अवैध निर्माण है। फोटो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रधान ने शौचालय पर ताला जड़ दिया। मामला जगदीशपुर ब्लॉक के बेचूगढ़ गांव का है।

➡️लखनऊ: दबंग युवक पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशाल लोधी को दुबग्गा पुलिस ने जिलाबदर किया है। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया। लोक शांति बनाए रखने के लिए लखनऊ से निष्कासन किया गया है। विशाल के खिलाफ चोरी के 4 मुकदमे दर्ज हैं। चोरी का माल बरामद होने से जुड़े केस भी दर्ज हैं। मड़ियांव, सैरपुर और दुबग्गा थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर कदम उठाया है।

➡️मऊ: पंचायत कार्यालय पर डबल ताला लगाने का मामला सामने आया है। सचिव रामचन्द्र यादव पर दबंगई के आरोप लगे हैं। प्रधान प्रतिनिधि ने सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया है। सचिव और प्रधानों के बीच विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पंचायत कार्यालय में दो ताले लगाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है। CDO ने जांच के निर्देश दिए हैं। मामला मधुबन तहसील के सिकड़ीकोल गांव का है।

➡️सीतापुर: प्रिंसिपल पर FIR दर्ज होने से शिक्षक सड़कों पर उतर आए। खराब MDM परोसने पर प्रिंसिपल और रसोइया पर कार्रवाई हुई थी। प्रिंसिपल कल्पना वर्मा और रसोइया अनीता पर FIR दर्ज है। शिक्षकों ने FIR को गलत बताया है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षक संघ ने FIR वापस लेने की मांग की है। मामला महमूदाबाद के छंगापुर स्कूल का है।

➡️दिल्ली: संजय सिंह ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। UPI को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के दबाव में महंगाई बढ़ाने का कदम उठाया गया। UPI भुगतान पर व्यापारियों से टैक्स वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी आगे जनता से टैक्स लेंगे। संजय सिंह ने पूछा कि ये कैसा डिजिटल इंडिया है। UPI टैक्स के फैसले पर केंद्र सरकार को घेरा।

➡️संभल: नकली पनीर डेयरी पर सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में नकली पनीर और दूध बरामद हुआ। करीब 4.5 कुंतल नकली पनीर नष्ट कराया गया। JCB से जमीन में दबाकर पनीर नष्ट किया गया। आधा दर्जन एक्सपायरी वाहनों की भी बरामदगी हुई। गैस सिलेंडर सप्लाई विभाग को सौंपे गए। खाद्य विभाग ने पनीर और दूध के सैंपल लैब भेजे हैं। मामला रायसत्ती थाना क्षेत्र के नाहर ठेर का है।

➡️अयोध्या: राम धन गबन केस में कोर्ट में नई कानूनी अर्जी दाखिल की गई है। 8 आरोपियों पर एंटी करप्शन धारा हटाने की मांग की गई है। आरोपियों के वकील कुलशेखर सिंह ने अर्जी दी है। एंटी करप्शन कोर्ट में 12 अगस्त को सुनवाई होगी। दावा किया गया है कि आठों आरोपी लोक सेवक नहीं हैं। मामले में आठों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।
—————————–

Taza Khabar