उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: लखनऊ में धीरेंद्र प्रताप की हत्या, धीरेंद्र प्रताप हत्याकांड में DCP साउथ का बयान, पत्नी की तहरीर पर दर्ज किया था मुकदमा-DCP, ड्राइवर पर अपहरण का लगाया था आरोप-DCP, जांच के दौरान नहर से धीरेंद्र का शव बरामद, पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी भी की बरामद-DCP, ड्राइवर ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की-पुलिस, गोली मारकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम, उन्नाव के जमीन विवाद से जुड़ा हत्या का मामला, ड्राइवर समेत 2 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में, मामले के खुलासे के लिए 6 पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश, दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र में नहर में मिला शव।
➡️गाजियाबाद: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चाकू व तलवारों से हमला करने का आरोप, 50 वर्षीय देवेंद्र शर्मा की मौके पर मौत, मारपीट की घटना में कई लोग घायल, मोहित शर्मा, सोनू शर्मा, मोहित शर्मा पर आरोप, प्रिंस, विकास, दीपू शर्मा और शुऐब पर भी आरोप, घायल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती, मुरादनगर पुलिस भारी फोर्स संग मौके पर पहुंची, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू, मुरादनगर क्षेत्र के कन्नौजा गांव का मामला।
➡️आगरा: राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी का आरोप, अपने पति पर अत्याचार करने का आरोप लगाया, पति नशे में आए दिन करता मारपीट- पीड़िता, ‘होटल में बुलाकर हत्या का प्रयास, चाकू से हमला’, बच्चों संग शहीद नगर में मां के घर रह रही पीड़िता, पति द्वारा मारपीट करने के कई वीडियो वायरल, एकता थाना पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच।
➡️फर्रुखाबाद: दबंगों ने घर में घुसकर युवती को पीटा, दबंगों से छूटकर युवती घर से बाहर भागी, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, दबंगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, कोतवाली फर्रुखाबाद के नाला मछरट्टा का मामला।
➡️दिल्ली: विवेक विहार में झुग्गी में LPG सिलेंडर में ब्लास्ट, पुलिस स्टेशन के पीछे झुग्गी नंबर-11 में हादसा, दंपति झुलसे, PCR से राजीव गांधी अस्पताल रेफर, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग बुझाने के प्रयास में जुटा दमकल विभाग।
➡️कन्नौज: सपा प्रमुख पर मंत्री असीम अरुण का हमला, एक्सप्रेस वे को लेकर अखिलेश यादव पर हमला, अखिलेश जी ने एक एक्सप्रेस वे बनाया- अरुण, ‘न उसमें सर्विस लेन है और न सही कट दिये’।
➡️बदायूं: युवक की हत्या करने को लेकर षड्यंत्र, युवक और महिला द्वारा षड्यंत्र रचा गया, दोनों की बातचीत करने का ऑडियो वायरल, पीड़ित युवक ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, सहसवान क्षेत्र के मुडारी सिधारपुर का मामला।
➡️लखीमपुर: सर्राफा व्यापारी से लूटपाट मामला, असलहे के दम पर नगदी जेवर लूटे, खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई, मोहम्मदी सर्कल के पसगवां का मामला।
➡️कानपुर: यूपी T 20 लीग का 26वां लीग मैच, लखनऊ फाल्कन ने गोरखपुर लायन को हराया, लखनऊ ने 20 ओवर में 170 का लक्ष्य दिया था, गोरखपुर टीम लक्ष्य से 24 रन पीछे रह गई, लखनऊ के अजीत वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने।
➡️प्रतापगढ़: अजगरा महान संवाद के अंतर्गत हुआ डिबेट कार्यक्रम, प्रत्येक वार्ड से चयनित प्रतिभागियों के बीच डिबेट, ज्वाला प्रसाद सिंह प्रथम, सर्वेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
➡️जालौन: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, जानवर को बचाते समय हुआ हादसा, राहगीरों ने कार सवार को निकाला बाहर, उरई के कानपुर रोड फैक्ट्री एरिया क्षेत्र का मामला।
➡️सहारनपुर: बेहट में पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष, अब्दुल्लापुर माजरा में दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं समेत 8 घायल, CHC में भर्ती, पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत, जिले के थाना बेहट क्षेत्र का मामला।
➡️संभल: बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, हादसे में महिला की मौत, पति को मामूली चोटें, बहजोई में मुरादाबाद आगरा हाइवे पर हादसा।
➡️श्रावस्ती: नहर में युवक की मौत परिजनों का हंगामा, ईदगाह चौराहे के पास शव रखकर जताया विरोध, युवक की पत्नी के रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन, भिनगा कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ: BJP के सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला कल, 31 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन, सुबह 9.45 बजे शुरू होगी प्रदेश कार्यशाला, CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होगी कार्यशाला, यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी भी होंगी शामिल, डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक होंगे शामिल, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी रहेंगे मौजूद, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर होगा मंथन।
➡️लखनऊ: लखनऊ में धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का मामला, बिना नंबर की ब्लैक फॉर्च्यूनर में मारी गई गोली, ड्राइवर और साथियों ने गाड़ी में ही की हत्या, हत्या के बाद दुबग्गा इलाके में फेंका गया शव, सुशांत गोल्फ सिटी में खड़ी की गई फॉर्च्यूनर, ड्राइवर समेत 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर बरामद की, बांगरमऊ की जमीन का विवाद बना हत्या की वजह, 2 साल पहले धीरेंद्र ने CM को भेजा था शिकायती पत्र, लेखपाल-तहसीलदार समेत कई लोगों पर थे आरोप, जमीन विवाद के सभी पहलुओं की पुलिस जांच जारी।
➡️बाराबंकी: बुढ़ना गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छ, मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, शारदा नहर से तालाब में पहुंचने की आशंका, सूचना पर तालाब किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़, बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता, तालाब के आसपास जाने से बच रहे ग्रामीण, ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन को दी सूचना, मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग, तालाब के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग, वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार।
➡️चंदौली: पिकनिक स्पॉट पर बढ़ा जलस्तर, 3 युवक फंसे, नहाने के दौरान अचानक बढ़ा पानी का स्तर, तेज बहाव में फंसे तीनों युवक, युवकों को फंसा देख मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को दी सूचना, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, डोरी के सहारे रेस्क्यू कर तीनों को सुरक्षित निकाला, 3 युवक वाराणसी और चंदौली के निवासी बताए गए, प्रतिबंधित क्षेत्र में पहले से लगा था सूचना बोर्ड, नौगढ़ तहसील क्षेत्र के राजदरी डैम का मामला।
➡️एटा: टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, बाइक सवार 2 युवकों ने दिनदहाड़े की टप्पेबाजी, महिला से चेन और कानों के कुंडल लेकर फरार, राखी बांधने भाई के गांव मिसौली जा रही थी महिला, जलेसर आगरा चौराहे पर महिला से पूछा था पता, गहने लेकर बाइक सवार दोनों युवक फरार, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, जलेसर-हाथरस मार्ग पर नगला चांद भट्ठे की घटना।
————————————————————————————

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
अयोध्या 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें