इटावा22मार्च*यदि जल है तो जीवन है, जल व्यर्थ में ना बहायें: डॉ.सुशील सम्राट*
इकदिल, इटावा- आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मोहल्ला कायस्थान इकदिल में जल दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.सुशील सम्राट ने की । जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुये जल बचाने की अपील की । गोष्ठी में डॉ. सुशील सम्राट ने उपस्थित सभी लोगों को जल बचाव हेतु शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि सब लोग जागरूकता फैलायें और कल के लिए आज जल बचाएं । जल मानव जीवन के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है इस व्यर्थ ना करें । यदि जल है तो जीवन है जल का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करें और जल का संरक्षण करें । इस मौके पर रिचा तिवारी, सुमन चौहान, सुशीला देवी, दामिनी शुक्ला, प्राची सक्सेना, स्वेच्छा राजपूत, नरगिस, राखी यादव, जया मिश्रा, फिजा, अंजली यादव, लक्ष्मी, रानी देवी आदि उपस्थित रहीं ।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*