इटावा22 सितम्बर*राष्ट्रीय जय माँ काली सेना के 11 पदाधिकारियों का अनिल गुरु जी ने किया मनोनयन
सभी को माला पहनाकर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में जुटने का किया आह्वान
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। राष्ट्रीय जय माँ काली सेना एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवम राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना है।
यह बात राष्ट्रीय जय मां काली सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ संस्थापक प्रसिद्ध संत अनिल गुरु जी ने अपने आश्रम पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है और सभी पदाधिकारी समाज सेवा करके पुण्य लाभ कमाएं। अनिल गुरु जी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरुजी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और संगठन का प्रचार प्रसार कर धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लें।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जया शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा, उमाकांत यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, ओमेंद्र सिंह उर्फ ब्रजेश को प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, प्रांशू यादव सोशल मीडिया प्रभारी मैनपुरी, राहुल यादव प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ, अंकित यादव जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ मैनपुरी, विजय अग्निहोत्री जिला मंत्री युवा प्रकोष्ठ मैनपुरी, नीतेश यादव जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मैनपुरी, पंकज यादव जिला अध्यक्ष मैनपुरी, अंकित यादव राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ, नीतू यादव जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ इटावा, को अनिल गुरु जी ने बधाई दी।

More Stories
बीकानेर5अगस्त26*बारिश के बाद धोरों में बिखरी ‘सफेद सौगात’, 500 रुपए किलो तक बिक रही देशी खुंभी*
बाड़मेर5अगस्त26* के चौहटन थाना क्षेत्र के ढोक सरहद में पशु को बचाने के प्रयास में बोलेरो वाहन पलटा_*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*