इटावा19अक्टूबर*सड़कों पर दौड़ रहे बे लगाम ऑटो दे रहे हादसों को न्योता*
बकेवर-
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर भरथना रोड सड़क किनारे सहित नगर की सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम ऑटो नियमों को ताक पर रख हादसों को न्योता दे रहे हैं। ऑटो चालक सवारियां बैठाने के लिए सड़क किनारे कहीं भी ब्रेक लगा देते हैं और अन्य वाहन चालकों के लिए असुविधा पैदा कर रहे हैं। *रोजाना सैकड़ों की संख्या में घूमने वाले ऑटो सवारियों को उनकी मंजिल तक तो पहुंचाते हैं, लेकिन अन्य लोगों के लिए समस्या भी बन जाते हैं। यदि यह ऑटो चालक नियमों के साथ चलें तो सड़कों पर अन्य वाहन चालकों को इनसे कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन, इनकी मनमर्जी लोगों के लिए परेशानी बनी रहती है। अधिकतर इन ऑटो संचालन की प्रक्रिया में ऑटो चालक बिना लाइसेंस के आटो चलाते देखे जा सकते हैं।* जिसमें नाबालिग युवक प्रमुख रूप से शामिल है। जबकि पिछले महीनों में इन्हीं बिना लाइसेंस ऑटो चालकों के चलते दो से तीन हादसे भी हो चुके है।जाम की स्थिति हो जाने के बावजूद भी थाना बकेवर के पुलिसकर्मी चौराहे पर तैनात मूकदर्शक बने हुए बैठे हैं। जबकि कस्बा इंचार्ज बकेवर आर के वर्मा द्वारा पिछले दिनों आधा दर्जन से अधिक ऑटो के चालान किए जा चुके हैं।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया