इटावा16सितम्बर*आदर्श स्कूल इकदिल में अभिभावक गोष्ठी सम्पन्न*
इकदिल, इटावा, आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मुहल्ला कायस्थान इकदिल में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन प्रबन्धक राम अवतार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया । अभिभावक गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावक बंधुओं ने भाग लिया और विचार विमर्श किया । गोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने विचार विमर्श कर अपने अपने सुझाव दिए । इस अवसर पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी इकदिल के प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने अभिभावकों से अपील की कि वह शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने में सहयोग करें और घर पर बच्चों को भी समय दें क्योंकि वर्तमान में बच्चों को संस्कार देना बहुत ही आवश्यक है । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या ऋचा तिवारी, सुशीला देवी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, राखी यादव, दीप्ति भदौरिया, जया मिश्रा, फिजा अंसारी, अंजली यादव, प्रियांशी, लक्ष्मी, अंकिता राजपूत, दीक्षा, शिवानी राजपूत, अंजली शाक्य, रानी देवी आदि उपस्थिति रहीं |

More Stories
मथुरा 20 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
*बांदा20 अप्रैल 26बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट*
*बांदा 20 अप्रैल 26*युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट व महिला कल्याण विभाग की पहल बाल विवाह के खिलाफ चला सशक्त जागरूकता अभियान”*