इटावा14जनवरी*दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी काम करके घर लौट रहा था मजदूर*
*मामला जनपद इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला भागोती का है*
मजदूरी करके घर लौट रहा मजदूर को दबंगों ने रास्ते में मारपीट की तथा वही जान से मारने की धमकी दी अंकित कुमार पुत्र अखलेश कुमार निवासी भगोती का रहने वाला है जो 12 जनवरी की शाम 7:00 बजे इटावा से मजदूरी करके घर लौट रहा था तभी रास्ते में घात लगाए बैठे शैलेंद्र कुमार, पंचू, कालू तथा हंसी पुत्र विद्याराम ने मंदिर के पास घेर लिया तथा चारों भाइयों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी अंकित कुमार ने किसी तरह से अपनी जान बचाई तथा चारों भाइयों के खिलाफ लिखित मैं थाना इकदिल में तहरीर दी
वही पीड़ित का कहना है की अभी तक थाना पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई वही दबंग लोग बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं थानाध्यक्ष इकदिल ने अभी तक मामले को संज्ञान में ना लेकर मामले को टालने की कोशिश कर रहे हैं

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,