लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️शाम 7 बजे की बड़ी खबरें
लखनऊ: समाजवादी पार्टी का डेलीगेशन जाएगा प्रतापगढ़। मनोज की मौत मामले में परिवार से मिलेंगे। बाबागंज विधानसभा के संग्रामगढ़ गांव का मामला। दबंगों की पिटाई से मनोज की मौत का आरोप। शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर जताएंगे संवेदना।
➡️लखनऊ: गांवों में चकबंदी प्रक्रिया जल्द पूरी करने की तैयारी। 4 जनपदों के 6 गांव चकबंदी प्रक्रिया से बाहर। 12 साल से लंबित गांवों को चकबंदी से मिली राहत। उन्नाव के चार गांव, बरेली का मगरासा शामिल। बुलंदशहर के बराल बांदा का काजीपुर भी बाहर। 8 जिलों के 11 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया समाप्त। महराजगंज के बैसार में 18 साल बाद चकबंदी पूरी।
➡️लखनऊ: लखनऊ में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई। चिनहट-देवा रोड स्थित ग्राम धामों में हुई कार्रवाई। नगर निगम की जमीन पर की गई थी प्लॉटिंग। बाउंड्रीवॉल बनाकर जमीन पर किया था कब्जा। पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण। नगर निगम की 0.090 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त।
➡️मेरठ: चर्चित नीले ड्रम कांड में कल आएगा फैसला। मुस्कान, साहिल को कल सुनाई जाएगी सजा। जिला जज ने दोनों को दोषी करार दिया था। जेल में साहिल और मुस्कान की बेचैनी बढ़ी। मुस्कान ने बेटी से मिलने की इच्छा जताई। बेटी से मिलने को परिजनों को पत्र लिखेगी। प्रेमी के साथ मिलकर पति के कत्ल में सजा।
➡️हरदोई: एक दिन की जिलाधिकारी बनीं छात्रा ज्योति। मिशन शक्ति 6.0 के तहत DM बनाई गईं। नारी सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण का संदेश। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा हैं ज्योति। छात्रा ने कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं।
➡️सोनभद्र: आप सांसद संजय सिंह पहुंचे सोनभद्र। कार्यकर्ता सम्मेलन में आप सांसद शामिल। दिल्ली के प्रदर्शन पर बोले संजय सिंह। BJP-RSS के लोग गुंडागर्दी कर रहे-सिंह। ‘खुलेआम दादागिरी, सबको जेल भेज रहे।’ मुझे तीन बार जेल भेजा गया-संजय सिंह। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो-संजय सिंह। बैलेट चुनाव से BJP डरती है-सिंह। एक्सप्रेस वे के लिए जमीन ली जा रही-सिंह। लोगों की जबरन जमीन ली जा रही-संजय।
➡️आगरा: मिठाई प्रतिष्ठान ब्रजभोग पर GST की कार्रवाई। दुकानें और गोदाम सब जगह एक साथ कार्रवाई। सभी के मोबाइल किए जमा, आने-जाने पर रोक। GST की कार्रवाई से व्यापारियों में मचा हड़कंप। जयपुर हाउस और करकुंज पर जारी है कार्रवाई।
➡️आगरा: मिठाई प्रतिष्ठान ब्रजभोग पर GST की कार्रवाई। दुकानें और गोदाम सब जगह एक साथ कार्रवाई। सभी के मोबाइल किए जमा, आने-जाने पर रोक। GST की कार्रवाई से व्यापारियों में मचा हड़कंप। जयपुर हाउस और करकुंज पर जारी है कार्रवाई।
➡️फतेहपुर: अवैध पटाखों के भंडारण पर कार्रवाई। बकेवर पुलिस ने की भंडारण पर कार्रवाई। पुलिस ने 4 कुंटल 18 किलो पटाखे पकड़े। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
➡️देवरिया: DM मधुसूदन हुल्गी का बड़ा एक्शन। स्टाम्प मूल्यांकन में कमी पर सख्ती। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर जांच की। दो संपत्तियों का स्थलीय सत्यापन। टड़वा में मूल्यांकन मिला सही। सोनूघाट में स्टाम्प मूल्यांकन में कमी। संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश। स्टाम्प शुल्क में गड़बड़ी पर DM सख्त।
➡️अमरोहा: जिला अस्पताल में मासूम बच्ची से छेड़छाड़। इलाज कराने आई बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप। सफाई कर्मी पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप। वॉशरूम में ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोप। मामले की परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत। अमरोहा के जिला अस्पताल परिसर का मामला।
➡️दिल्ली: राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष की बैठक। इंडिया गठबंधन के सांसद बैठक में पहुंचेंगे। CEC के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा। सपा सांसद आनंद भदौरिया बैठक में पहुंचे। सांसद जियाउर्रहमनान बैठक में पहुंचे।
➡️संतकबीरनगर: मारपीट के मामले ने पकड़ा बड़ा राजनीतिक तूल। पूर्व विधायक का नाम आने से सियासत गरमाई। घटना के पीड़ित का एक वीडियो हो रहा वायरल। पूर्व विधायक पर भी पीड़ित लगा रहा है आरोप। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा। आरोप सत्य पाए जाने पर होगी कार्रवाई-पुलिस। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की घटना।
➡️सहारनपुर: दो वाहन चोर गिरफ्तार, 12 गाड़ियां बरामद। 10 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी भी बरामद। चोर शोभित उर्फ शोबी को किया गिरफ्तार। थाना मंडी पुलिस की कार्रवाई।
➡️लखनऊ: योगी सरकार का सड़क सुरक्षा-जनभागीदारी पर जोर। हादसों में घायलों की मदद करने वाले होंगे सम्मानित। यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी। हर राहवीर को 25 हजार का पुरस्कार देने का प्रस्ताव। केंद्र ने यूपी परिवहन विभाग को दिए 10 लाख रुपये। गुड सेमेरिटन योजना का नाम अब राहवीर योजना। जान बचाने वाले नागरिक किए जाएंगे प्रोत्साहित। 16वें वित्तीय चक्र में भी जारी रहेगी राहवीर योजना।
➡️जालौन: कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार। हुक्के में गांजा लगाने का भी आरोप। शहर में एक दर्जन अवैध हुक्काबार। उरई कोतवाली इलाके का मामला।
➡️वाराणसी: पूर्व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से जुड़ी खबर। अजय राय द्वारा कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन। बीजेपी या सपा ज्वाइन करने से किया साफ इनकार। लखनऊ में कार्यालय में विवाद के बाद बढ़ी थी अटकलें।
➡️हाथरस: मिशन शक्ति-6.0 के तहत रैली। महिला पुलिस की स्कूटी रैली। जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी। DM और SP भी रहे मौजूद।
➡️कौशांबी: कौशांबी में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य। BJP MLC प्रत्याशी का किया चुनाव प्रचार। अशोक राठौर को चुनाव में जीतने की अपील। ‘MLC चुनाव में सपा का खाता नहीं खुलेगा।’ सभी 11 सीटें बीजेपी जीतेगी-केशव मौर्य। SIR पर पूरा विपक्ष नौटंकी कर रहा-केशव। विपक्ष संविधान, आरक्षण का दुश्मन-केशव। साइकिल का भविष्य अंधकारमय-मौर्य।
➡️हाथरस: CEC ज्ञानेश कुमार के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पुलिस लाइन में सौंपा ज्ञापन। DM के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। चुनाव आयोग के कार्यों का किया गया समर्थन।
➡️बलरामपुर: उतरौला तहसील में अधिवक्ता हड़ताल पर बैठे। दाखिल-खारिज प्रक्रिया ऑनलाइन करने का विरोध। विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्मिक अनशन शुरू किया। मांगें पूरी न होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश।
➡️गाजियाबाद: कोडीन कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद। करीब 85 लाख की कफ सिरप पकड़ी गई। मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्टर से बरामदगी। मामले में तीन आरोपी हिरासत में लिए गए। हिमाचल प्रदेश से बिहार भेजी जा रही थी खेप। समस्तीपुर ले जाई जा रही थी कोडीन कफ सिरप। दस्तावेजों में पटना की डिलीवरी का जिक्र मिला। कागजातों में हेराफेरी का किया गया भंडाफोड़। नशे में इस्तेमाल होने की आशंका वाली कफ सिरप। साहिबाबाद थाना पुलिस ने खेप को किया जब्त। कफ सिरप तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी।
➡️उन्नाव: पीएम आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप। आवास के नाम पर विधवा महिला से पैसे लिए। विधवा महिला से 5 हजार रुपए लिए गए। महिला से दोबारा 20 हजार रुपए की मांग। ग्राम प्रधान व पंचायत अधिकारी पर आरोप। समाजसेवी विमल द्विवेदी ने की शिकायत। मामले की DM से शिकायत, जांच की मांग। मियागंज ब्लॉक की सिर्स कन्हर का मामला।
➡️हापुड़: गढ़ क्षेत्र में FSDA की छापेमारी। कई स्थानों पर चल रही टीम की रेड। केला पकाने के स्थानों पर मारा छापा।
➡️हापुड़: कार सवारों ने पेट्रोल पंप पर की मारपीट। कार सवारों ने पंप कर्मियों से की मारपीट। तेल डलवाने को लेकर हुआ था विवाद। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला।
➡️वाराणसी: वाराणसी में चोर गैंग का खुलासा। 6 चोरों को किया गया गिरफ्तार। कैश, कीमती सामान हुआ था चोरी। सिगरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️सोनभद्र: पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को पकड़ा। चोपन पुलिस, SOG ने की गिरफ्तारी। वाहन से 52 किलो 745 ग्राम गांजा बरामद। प्रीतनगर चौकी के सामने रखा था गांजा। चार बोरियों में रखा था अवैध गांजा। बरामद गांजे की कीमत 26 लाख रुपए। आरोपी बिहार के गोपालगंज के निवासी।
➡️मेरठ: अवैध निर्माण रोकने गई कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव। स्थानीय व्यापारियों द्वारा पथराव की वीडियो वायरल। पूर्व सभासद पर पथराव के लिए उकसाने का आरोप। छावनी परिषद के पूर्व सभासद दिनेश गोयल पर आरोप। छावनी परिषद के कर्मचारियों को धमकाते नजर आए। मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र की पूरी घटना।
➡️प्रयागराज: कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़ी खबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिकाओं पर हुई सुनवाई। हाईकोर्ट में 2 घंटे से ज्यादा देर तक चली सुनवाई। सूट संख्या 1 से 7 तक के मामलों पर हुई बहस। समयाभाव के चलते अन्य अर्जियों पर सुनवाई टली। अब 20 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई। जज अवनीश सक्सेना की सिंगल बेंच में सुनवाई।
➡️बलरामपुर: पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी का सम्मान। 460 ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित। कार्यक्रम में प्रहरियों का बढ़ाया गया मनोबल। कार्यक्रम में विधायक व अधिकारी रहे मौजूद।
➡️कानपुर देहात: सलावतपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष। एक दर्जन दबंगों ने परिवार पर बोला हमला। राइफल, अवैध असलहा लहराने का आरोप। असलहों से कई राउंड फायरिंग का आरोप। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। गोली से युवक के घायल होने की सूचना। अस्पताल में युवक को कराया गया भर्ती। अकबरपुर क्षेत्र के सलावतपुर की घटना।
➡️चंदौली: महादेवी भारत गैस गोदाम में चोरी। गोदाम से 140 सिलेंडरों की हुई चोरी। 95 भरे और 45 खाली सिलेंडरों की चोरी। 4 लाख के 140 सिलेंडर लेकर चोर फरार। बबुरी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव का मामला।
➡️मथुरा: नगर आयुक्त ओजस्वी राज का बड़ा एक्शन। जनसुनवाई में मिली शिकायत का निस्तारण। वार्ड-12 की राधेश्याम कॉलोनी में कार्रवाई। गली निर्माण में बाधा की मिली थी शिकायत। 10 परिवारों पर अवैध कब्जा करने का आरोप। अवैध सीढ़ियां और स्लैब बनाने का था आरोप। नगर आयुक्त ने लिया मामले का संज्ञान। प्रवर्तन दल (ETF) की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी से अवैध सीढ़ियां और स्लैब ध्वस्त। नगर निगम ने हटवाया रास्ते से अतिक्रमण।
➡️सहारनपुर: वाहन चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़। चोरी की 10 बाइक, 2 स्कूटी बरामद। आरोपी शोभित और जावेद गिरफ्तार। मंडी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
➡️गोंडा: चाकू लेकर दुकान में घुसा युवक। हमलावर युवक को लोगों ने पकड़ा। दुकान मालिक पर हमले की कोशिश। सत्येंद्र शुक्ला पर हमले की कोशिश। अभिषेक ओझा ने की हमले की कोशिश। कोतवाली करनैलगंज के बालपुर का मामला।
➡️लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह। 202 जोड़ों ने एक दूजे का थामा हाथ। मोहम्मदी के रेहरिया में सामूहिक विवाह।
➡️दिल्ली: राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष की बैठक। इंडिया गठबंधन के सांसद बैठक में शामिल। राहुल गांधी के आवास पर चाय पार्टी में चर्चा। चाय पर बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
➡️कन्नौज: पूर्व सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में एक सिपाही की हुई थी मौत। हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौत। एक सिपाही सहित दो लोग हुए घायल। हेड सिपाही कुंवरपाल हादसे में घायल। गंभीर हालत में कानपुर किए गए रेफर। चालक का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी। मेडिकल कॉलेज पहुंचे DM और SP। सकरावा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा।
➡️बाराबंकी: कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का बयान। यूपी में कांग्रेस-सपा साथ में-तनुज। हम लोगों की विचार एक है-सांसद। 2027 में साथ में लड़ेंगे चुनाव-पुनिया। ‘सीट बंटवारा हाईकमान तय करेगा।’ सीट बंटवारे पर बातचीत जारी-सांसद। इस बार UP से बीजेपी जा रही-तनुज।
➡️उन्नाव: जनऔषधि केंद्र में बाहरी दवाओं की बिक्री का मामला। जिला अस्पताल के जनऔषधि में बाहरी दवाओं की बिक्री। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने लिया मामले का संज्ञान। DM ने CMO को फोन कर कार्रवाई के दिए निर्देश। जांच में दोषी मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश। जनऔषधि केंद्र में महंगी दवाएं बेचने का गंभीर आरोप।
➡️बदायूं: गुलरिया में PDA महापंचायत का आयोजन। आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव हुए शामिल। आंवला MP नीरज मौर्य ने भी लिया भाग। आदित्य यादव समेत अन्य नेता रहे मौजूद।
➡️वाराणसी: MLC चुनाव को लेकर बीजेपी की जनसभा। 14 अक्टूबर को CM चुनाव को लेकर करेंगे सभा। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होगी सभा। जनसभा की तैयारी में जुटे बीजेपी पदाधिकारी।
➡️सहारनपुर: ADM प्रशासन लवी त्रिपाठी ने ली बैठक। शांति समिति और आयोजकों संग की बैठक। दुर्गा पूजा, विसर्जन, दशहरा पर प्रशासन सतर्क। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील। कोई नई परंपरा की अनुमति नहीं-ADM।
➡️हरदोई: बेगमगंज में युवक से मारपीट का मामला। गांव के ही निशांत और वैभव पर आरोप। बचाने आए चाचा सुखराम को भी गिराया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने कराया बीच-बचाव। संडीला कोतवाली के बेगमगंज का मामला।
➡️प्रयागराज: ससुर खदेरी नदी के पारिस्थितिक विनाश का मामला। इकोलॉजिकल डिस्ट्रक्शन का मामला पहुंचा HC। इलाहाबाद हाईकोर्ट में लेटर पिटीशन दाखिल। चीफ जस्टिस को ईमेल के जरिए भेजी याचिका। नदी के विनाश पर स्वतः संज्ञान लेने की मांग। नदी की दुर्दशा की न्यायिक जांच कराने की मांग। नदी के पुराने, वर्तमान स्वरूप की जांच की मांग।
➡️कानपुर देहात: रिलायंस स्मार्ट, पतंजलि स्टोर पर छापा। दोनों स्टोरों पर FSDA ने मारा छापा। रिलायंस स्मार्ट में चार नमूने लिए गए। पतंजलि स्टोर में दो नमूने लिए गए। आटा और सेंधा नमक के नमूने लिए। अकबरपुर तहसील क्षेत्र का मामला।
➡️दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल का बड़ा बयान। पदभार ग्रहण समारोह में जूते चलने पर बोले। कार्यकर्ताओं के बीच कुछ कंफ्यूजन हुआ-राजेंद्र। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित-राजेंद्र। संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई-राजेंद्र।
➡️जालौन: लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार। बदमाश महिलाओं के साथ करते थे लूट। तीन बदमाशों में से 2 नाबालिग शामिल। सोने के बाला, बाइक व चाकू बरामद। शानगंड बैरियर के पास से गिरफ्तारी। कुठौंद थाना क्षेत्र का मामला।
➡️रामपुर: जेल में आज़म खां से ED ने की पूछताछ। 8 घंटे तक आज़म खां से की गई पूछताछ। 8 घंटे के बाद जेल से ED की टीम रवाना। जौहर यूनिवर्सिटी में बनी बिल्डिंग मामले में पूछताछ। चांदी की रकम मामले में भी की गई पूछताछ। ED लखनऊ की टीम ने की मामले में पूछताछ।
➡️कानपुर: मेट्रो कॉरिडोर-2 का पहली बार टेस्ट। कॉरिडोर पर मेट्रो का सफल टेस्ट रन। टेस्ट में UPMRC के अधिकारी रहे मौजूद।
➡️देवरिया: CM योगी का ग्राम चौकीदारों को तोहफा। ग्राम चौकीदारों का मानदेय 3500 हुआ। सालाना 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा। ग्राम चौकीदारों को दिए गए हेल्थ कार्ड।
➡️फतेहपुर: 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता। DM निधि गुप्ता वत्स द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन। छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपनी खेल प्रतिभा का दम। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग।
➡️महराजगंज: बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला। मणिपुर कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग।
➡️मुरादाबाद: पेशी पर आए परिवार पर हमला। कोर्ट परिसर में परिवार पर हमला। दबंगों ने घात लगाकर किया हमला। पीड़ितों को घेरकर जमकर की मारपीट। मारपीट में बुजुर्ग महिला का हाथ टूटा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला।
———————————————————————————–
More Stories
महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक
अयोध्या13 अक्टूबर 26*शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
नई दिल्ली 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*