इटावा02जनवरी2023*प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने श्यामसुंदर उ. मा. वि. गढाकास्दा के टोपर बच्चों को किया सम्मानित*
भरेह/चकरनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने श्री श्यामसुंदर उ. म. वि. गढा कास्दा के इण्टर मीडिएट व हाई स्कूल के बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार गढा़कास्दा में स्थित श्री श्यामसुंदर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जिसमें अनुज सिंह 85%व उर्मि 73% व आमनावानो अन्य बच्चों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित। आपको बताते चलें भरेह थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल इस समय अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए जहां एक तरफ वर्दी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो वहीं सामाजिक रीति-रिवाजों में भी अपने रुचि का प्रदर्शन कर क्षेत्रीय जनता में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहे हैं जो एक शुभ चर्चा का विषय है। क्षेत्रीय कुछ लोगों ने बताया कि मोहम्मद कामिल ने पिछले दिवस सुंदरकांड का पाठ महावीर बजरंगबली के शुभ स्थान पर करा कर एक नई पहचान स्थापित की।| थाना परिसर में सुंदर काण्ड का पाठ कराना या फिर लोगों के पास जाना अपना नंबर देना लोगों की परेशानी समझना | इस कार्यक्रम में एस आई मुहम्मद सकील, व एस आई जयप्रकाश एवं महिला हैड ने बच्चों का होंसला वढा़या पुरजोर पढाई पर ध्यान देने को कहा । प्रभारी निरीक्षक ने महिला सशक्तिकरण की बात कही। प्रिंसिपल मोहित सिंह सेंगर व संरक्षक श्री राजकुमार सिंह सेंगर व प्रधान प्रतिनिधि गढा कास्दा रामकुमार राठौर ने भी बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया| इस कार्यक्रम मे स्कूल प्रशासन की तरफ से उपस्थित सुरजीत सिंह सेंगर,गोर्वधन सिंह चौहान, अजय सिंह सेंगर, मोहित सिंह सेंगर, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, तथा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या4मई26*पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर राम नगरी अयोध्या में जश्न का माहौल
अम्बेडकरनगर4मई26*चार भाई बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर,,
लखनऊ4मई26*अभी तीन दिनों तक आंधी पानी की संभावना, पाकिस्तानी विक्षोभ का असर*