इटावा १० अप्रैल २६ * सतीश पोरवाल जय वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नियुक्त
***
इटावा , जय वैश्य समाज के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समाज के संस्थापक अध्यक्ष श्री राजीव कुमार पोरवाल द्वारा सतीश पोरवाल निवासी – हनुमंतपुरा- इटावा को जय वैश्य समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सतीश पोरवाल की नियुक्ति से समाज में हर्ष का माहौल है। पोरवाल समाज के वरिष्ठ जनों सर्वश्री राम राम अवतार पोरवाल, हरिओम पोरवाल, सत्यनारायण पोरवाल, विपिन पोरवाल, कृष्ण चंद्र पोरवाल, पंकज पोरवाल, डॉक्टर राधेश्याम पोरवाल, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने श्री सतीश पोरवाल को बधाई एवं सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ जनों ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि सतीश पोरवाल के नेतृत्व में इटावा जनपद का वैश्य समाज नए कीर्तिमान स्थापित करेगा जिससे संगठन अधिक प्रभावी और मजबूत बनकर उभरेगा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री सतीश पोरवाल ने इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव पोरवाल एवं सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा हुई ईमानदारी के साथ पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को एकजुट करना एवं युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से समाज को सशक्त बनाना रहेगा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 27 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 27 अगस्त 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना मे परिवार परामर्श केंद्र का संचालन*
कानपुर नगर 27 अगस्त 26*गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना, 2 लोग गंभीर घायल!*