*इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी बस… अचानक रिवर्स आई और 100 फीट गहरी खाई में गिर गई*
*बस में करीब 40 से 45 लोग थे सवार*
——–
इंदौर से महाराष्ट्र जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के जसोन्दी के पास एक 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी इस बस में करीब 40 से 45 लोग सवार होना बताए गए हैरत की बात यह रही कि यह बस चलते-चलते अचानक रिवर्स आई और 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी शुरुआती दौर में 20 लोगों के घायलों की बात सामने आ रही है, जिन्हें जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया यात्रियों का कहना है कि बस गर्म हो गई थी और घाट होने की वजह से वह चलते-चते रिवर्स आ गई और खाई में गिर गई बस खाई में गिरते ही अफरा-तफरी के साथ चीख-पुकार मच गई और यात्रियों व अन्य लोगों की मदद के जरिए घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*