🆕 आगरा ब्रेकिंग….
आगरा3जून25*यमुना में नहा रहीं 6 बहनें डूबीं, 4 की मौतः आगरा में एक-दूसरे को बचाने में गई जान, 2 को CPR देकर बचाया…
आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहने डूब गईं। 4 बच्चियों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है 6 बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया घटनास्थल से 2Km दूर मौजूद स्टीमर और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 2 घंटे बाद करीब 1.5 Km दूर नदी में बहनें मिली। सभी 6 बच्चियों को बाहर निकाला। तीन सगी और एक चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी दो बच्चियों को पुलिस के जवानों ने CPR देकर बचाया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है डूबने से पहले 6 बहने मोबाइल पर रील बना रही थीं। यह वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। यह घटना सिकंदरा के नगला स्वामी गांव की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*