आगरा16मार्च*आगरा में किशोरी से दुष्कर्म,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ ,नारी शक्ति सब फेल
आगरा। ताज नगरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। मंटोला क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का प्रयास किया गया। शौचालय में किशोरी को बेसुध छोड़कर आरोपी फरार हो गया। 24 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं होने लोगों ने हंगामा किया। आगरा की एमजी रोड को जाम कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की एफआइआर दर्ज की।
बता दें कि आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र में दलित बस्ती है। यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। किसी भी योजना के तहत यहां घरों में शौचालय नहीं बनवाए गए हैं। यहां एक युवती को बंद शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई। जब युवती बेसुध हो गई तो आरोपी उसे मरा हुआ छोड़कर भाग गया। होश आने पर किशोरी ने बहन को आप बीती सुनाई और फिर मोहल्ले के लोग उसे पुलिस के पास ले गए।
आरोप है कि रविवार को हुई घटना की शिकायत करने के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। सोमवार को जब लोगों ने जिला मुख्यालय के पास एमजी रोड जाम कर दी। प्रदर्शन शुरू हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाकर आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया
आगरा से अवधेश की रिपोर्ट

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*