आगरा २१अक्तुबेर *अरुण के परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, पुलिस के साथ योगी सरकार को घेरा, आर्थिक मदद का दिया आश्वासन
आगरा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रोके जाने के बावजूद वे आगरा मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार से मिलने पहुँच गई। रात करीब 10:45 बजे वह मृतक के परिवार के घर पहुँची। यहाँ पर उन्होंने करीब 25 मिनट तक मृतक अरुण कुमार की मां कमला देवी और पत्नी सोनम से बात की। उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके आने से पहले रात में ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह परिवार से मिलने आगरा आए और उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। जगदीशपुरा थाना के मालखाने से 25 लाख रुपए की चोरी में सफाई कर्मचारी अरुण की पुलिस हिरासत में मौत पर यूपी की राजनीति गरमा गई है।
अरुण के परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि परिवार के लोगों ने मुझे जो बातें बताई हैं, उसे सुनकर यकीन नहीं हो रहा कि इस सदी में ऐसी चीजें किसी के साथ हो सकती हैं। वाल्मीकि समाज के 17-18 लोगों को अलग-अलग जगह से उठाकर थाने लाया गया। जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। सोनम ने बताया कि उनके सामने उनके पति के हाथ पैर बांधकर पीटा गया और करंट लगाया गया। इसके अलावा सोनम को भी महिला के साथ पुरुष पुलिसवालों ने पीटा। उन्होंने जो बातें बताई, उसे सोच भी नहीं सकतीं।
यूपी में कानून व्यवस्था ने तोड़ा दम
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है। यहां दलित, किसान और गरीबों के लिए कोई खड़ा नहीं है।

More Stories
लखनऊ22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोमवार, 22 जून 2026 के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*