March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलीगढ़21जून*यूपीआजतक न्यूज़ से अलीगढ़ की खास खबरे

अलीगढ़21जून*यूपीआजतक न्यूज़ से अलीगढ़ की खास खबरे

अलीगढ़21जून*यूपीआजतक न्यूज़ से अलीगढ़ की खास खबरे

? *संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत, मारपीट का आरोप*
थाना मडराक क्षेत्र के घासीपुर की विवाहिता 30 वर्षीय दीपा पत्नी पवन कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ससुरालीजनों का कहना है कि दीपा 4 दिन पहले झीने से गिर गई थी। जिसे उपचार के अलीगढ क्र विष्णुपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उपचार के दौरान सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष का कहना है कि अनूपशहर के मलिकपुर के रहने वाले रूपकिशोर ने 10 पहले दीपा की शादी पवन से की थी। पवन तभी से उसके साथ मारपीट करता था। 4 दिन पहले भी पवन ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी में उसके पेट में पवन ने लात मार दी जिससे उसके पेट में आंत फट गई। जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

? *बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग कृषि में करें योगदान : जितेन्द्र शर्मा*
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने योग दिवस पर कहा कि केवल एक दिन योग करने करवाने वाले लोगों को शुभकामनाएं। योग हमारे देश भारत में प्राचीन काल से ही विकसित हुआ था। पूर्ण रूप से भारत की विद्या है लेकिन एक दिन करने से बेहतर स्वास्थ्य के लिए व देश के विकास को प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से अपील की जाए कि देश वासियों को कृषि में योगदान देने से देश के विकास में योगदान भी होता व देशवासियों का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) प्रधानमंत्री व देशवासियों से अपील करता है कि वह यदि अच्छा स्वास्थ्य व व्यवसाय चाहते हैं तो वह प्राचीन काल से योग के साथ साथ खेतों में मेहनत करें जिससे एक पंथ दो काज सिद्ध हो जाए। अच्छा स्वास्थ्य व व्यवसाय साथ ही देश में खाद्यान्न उपलब्ध प्रचुर मात्रा में बना रहे। विदेशों से आ रही भारतीय खाद्यान्नों की मांग पर भारत निर्यात करने के लिए सक्षम बनें।

 

? *श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में चल रही योग कार्यशाला का हुआ समापन*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा क्रीड़ा भारती, महानगर अलीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज महामंडलेश्वर, महानिर्वाणी अखाड़ा हरिद्वार उपस्थित रहे । जिन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से योग की शुरुआत कराई तथा योग, शरीर और परब्रह्म के आपसी संबंधों को समझाते हुए हमारे जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला । डॉ स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज पांच अलग-अलग विषयों के परास्नातक तथा संस्कृत विषय में डॉक्टरेट की उपाधि से भी अलंकृत हैं। कार्यक्रम संयोजक रहे क्रीड़ा भारती के महानगर महामंत्री डॉ अतुल अरोरा ने महाराज जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। योग शिविर में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को तथा योग पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ हरेंद्र गौड़, शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ फ़ुजैल अहमद, डॉ रणवीर सिंह, डॉ शिवेंद्र शाही, डॉ अक्षय कुमार, राज राजपूत, शिवचरण लाल आदि मौजूद रहे।

? *सत्याग्रह रुकेगा नहीं, सत्य झुकेगा नहीं : सागर तोमर*
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं अलीगढ़ के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर ने कहा जंतर मंतर पर सत्याग्रह रुकेगा नहीं सत्य झुकेगा नहीं। गांधी सत्याग्रह के प्रतीक है सत्य के लिए यह सत्याग्रह है नहीं झुकेगा। हमारा विरोध और मार्च राहुल गांधी को हमारे नेता के रूप में समर्थन के लिए है। भारत के लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष नैतिकता के लिए उनकी लड़ाई के समर्थन में दिल्ली एआईसीसी कार्यालय पूर्व रेल मंत्री एवं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से मुलाकात की। इस दौरान रविंद्र कुमार सिंह, अब्दुल सबूर, किशन बाबू, आशीष कुमार सिंह, विजय बहादुर लोधी आदि लोग उपस्थित रहे।

? *योग दिवस पर अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गणमान्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।डीएम ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’की सभी जनपद वासियों एवं साधकों को बधाई दी। तन, मन की आरोग्यता सुनिश्चित करने व आध्यात्मिक चेतना की जागृति का माध्यम ‘योग’ आज ‘विश्व निधि’ बन चुका है। आइए सभी लोग योग करें, निरोग रहें।

? *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसके इंटर कॉलेज में हुआ योग शिविर का आयोजन*
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसके इंटर कॉलेज भुजपुरा अलीगढ़ पर योग शिविर एवं योग विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति के प्रदेश महामंत्री एवं योग गुरु बाबा फरीद आजाद ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को योग सिखाया एवं योग किया। बाबा फरीद आजाद ने योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योगा भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह भारत की सभ्यता संस्कृति को दर्शाता है। योग एकता एवं भाईचारा का पैगाम देता है इसके साथ साथ हमारा शरीर स्वास्थ्य और तरोताजा रहता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया छोटे-छोटे बच्चों ने भी योग सीखा एवं योग किया।

? *योग दिवस पर नगर निगम में हुआ योग शिविर का आयोजन*
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम सेवा भवन में योग शिविर आयोजन किया गया। योग गुरु राधा रानी वार्ष्णेय व शेरसिंह आर्य ने योग शिविर में सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन, सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने, ग्रीन टी दिन में दो बार लेने, ब्लड प्रेशर कम करने, शुगर नार्मल करने, मोटापा कम करने, चेहरा चमकदार रखने के लिए कई आसन व बिंदुओं पर नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को जानकारी दी। शिविर में महापौर मोहम्मद फुरकान, पार्षद राजू पासवान, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, सहायक अभियंता सिफ़तें हैदर, लक्ष्मण सिंह, हेमेंद्र गौतम कर अधीक्षक राजेश कुमार, राजेश जैन, राजेंद्र सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रॉबिन केला, महामंत्री विजय गुप्ता, जीएम स्मार्ट सिटी सलीम, डीजीएम राजेश कौशल, मीडिया सहायक एहसान रब एसएफआई अनिल आज़ाद सुबोध शर्मा, आरआई राकेश चाहर, अरुण सिंह ज्ञान मोहन आदि मौजूद रहे।

? *योग हमे बनाता है तन एवं मन से स्वस्थ : प्रमोद गर्ग*
अलीगढ़ खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सी सै स्कूल में योग दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संरक्षक प्रमोद गर्ग, उपप्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सूर्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि इस योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। योग सदियों से भारत की पहचान रहा है। इसके माध्यम से मन तथा तन दोनों शुद्ध होते है। विद्यालय के संरक्षक प्रमोद गर्ग ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि इसे केवल एक दिन रस्म के रूप में न मनाया जाए बल्कि वर्षभर हम इसे अपने जीवन में उतारते हुए तन एवं मन दोनों को स्वस्थ बना सकते है। कार्यक्रम में शिक्षक नवीन कुमार, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, विनेद शर्मा, नीलम भारद्वाज, अशोक सारस्वत, दिनेश सिंह, सौरभ वार्ष्णेय, अतुल शर्मा, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, मदन मोहन, विशन स्वरूप, नरेन्द्र पाल, गोपाल पचौरी, पंकज, छाया गौड़, अनीता शर्मा, इंदु वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, रेखा शर्मा, पूजा पाराशर, नूतन वर्मा, मोनिका शर्मा, कुशल पाल सिंह, जोया राना, नितिन गर्ग, नीलम भारद्वाज, मनिन्दर कोर, शशिबाला जौहरी, विजय अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

? *विश्व योग दिवस पर करणी सेना ने किया योग शिविर का आयोजन*
विश्व योग दिवस के अवसर पर करणी सेना अलीगढ़ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ठा ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान व् करणी सेना महिला शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी पाठक के नेतृत्व में एक योग शिविर का आयोजन विकासनगर एडीए पार्क सासनी गेट पर किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना प्रदेश संरक्षक अजीत सिंह तोमर उपस्थित रहे। इस अवसर पर योग शिक्षक रामप्रकाश एवं वीके भारती ने शिविर में योगाभ्यास कराया। तत्पश्चात करणी सेना के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों को नींबू शिकंजी का वितरण किया। योगाभ्यास में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशा राठी, करणी सेना महिला शक्ति जिलाध्यक्ष ममता सिंह, सुगंधी वार्ष्णेय, रीता अग्रवाल, मंजू सिंह, दीप्ति उपाध्याय, नीतू, पूनम शर्मा, सरिता शर्मा, सुमन शर्मा, ललितेश, शीला श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, प्रतिष्ठा सिंह, कल्पना निगम, भावना उपाध्याय, नेहा, प्रेमलता, भारती सिंह, नीलम पाठक, गीता, सुनीता, सीमा, साधना, निर्मला तोमर, दयावती, रेखा शर्मा, के के चौहान, अवनीश राघव, कमल गुप्ता, राजेंद्र मोहन शर्मा, प्रणय शर्मा, सौरभ अवस्थी, ओ पी लोधी, आशीष चौहान, दिनेश शर्मा, शोभित चौधरी, सचिन अग्रवाल, विवेक चॉकलेट, केएम जोहरी, रवि आदि लोग उपस्थित रहे।

? *जवां में नहर में तैरते हुए गाजियाबाद के व्यक्ति का शव*
थाना जवां क्षेत्र की नहर में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान 37 वर्षीय राजवीर पुत्र लोकिराम निवासी इंद्रगढ़ी गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि राजवीर 16 जून को गौतमबुद्ध नगर में नहर में डूबा था। राजवीर का शव बहते-बहते जवां थाना क्षेत्र में पहुंच गया। जिसे सोमवार को नहर में निकाला गया। बताया जा रहा है कि राजवीर के साथ उसका एक साथी और डूबा था जो 19 जून को नहर में से ही निकाल लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि यह नहाने के लिए नहर में कूदे थे और नहाने के दौरान नहर में डूब गया।