अलीगढ़15दिसम्बर23*दरोगा की गोली का शिकार बनी महिला ने अस्पताल मे दम तोड़ा,नही हुई कोई कार्यवाही।
अलीगढ़ से इक्रा परवीन की रिपोर्ट यूपीआजतक
दरोगा की गोली का शिकार बनी महिला ने अस्पताल मे दम तोड़ा, 5 दिन बाद भी आरोपी SI की नहीं हो पाई अरेस्टिंग… परिवार ने पूछा ? दरोगा के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला‼️
UP : पांच दिन पहले अलीगढ कोतवाली मे पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बुलाई गई 55 वर्षीय इशरत जहा को दरोगा मनोज शर्मा की सरकारी पिस्टल से निकली गोली ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 5 दिन चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। महिला उमराह पर जाना चाहती थी, इसी लिए पासपोर्ट आवेदन किया था। सवेरे मौत की सूचना पर परिवार मे कोहराम हैं। aligarh पुलिस
का दावा हैं की दरोगा के खिलाफ NBW जारी हैं। 20 K का इनाम भी घोषित हैं। परिवार ने बिलखते हुए सवाल किया की दरोगा के घर पर अब तक कोई बुलडोजर नहीं चला। आम आदमी होता तो अब तक उसके दर्जन भर रिश्तेदार हवालात मे होते।
More Stories
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26*नवीन मंडी में नए गुड़ की पहली दस्तक, ₹2100 प्रति मन खुला भाव