अब्दुल जब्बार
अयोध्या8जून25*एक राष्ट्र एक चुनाव से देश में उद्योग और व्यापार को मिलेगी गति : रामचंद्र यादव
रूदौली में एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रबुद्ध वर्ग समागम का हुआ आयोजन
भेलसर(अयोध्या)शनिवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र के माडर्न पब्लिक स्कूल सरैया सुल्तानपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रबुद्ध वर्ग समागम का आयोजन हुआ। विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में सभी ने एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार का समर्थन किया।
मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए देशव्यापी सहमति जरूरी है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार देशहित में नए कानून बना रही है और पुराने कानूनों में सुधार कर रही है।
विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश की कई समस्याएं हल होंगी। उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। विकास में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। समय, धन और संसाधनों की बचत होगी। उद्योग और व्यापार को गति मिलेगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि बार-बार चुनाव होना देश के विकास में बाधक है। एक चुनाव से देश की ऊर्जा सही दिशा में लगेगी। उन्होंने कहा कि हर देशवासी को इस विषय की जानकारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक रुदौली देहात मंडल अध्यक्ष भरत लाल रावत ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों को एक राष्ट्र एक चुनाव पर समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।आशीष शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, किशोरी लाल भारती,निर्मल शर्मा,जिलामंत्री धर्मेंद्र सिंह,भरत लाल रावत,रामराज लोधी,राकेश कुमार तिवारी,तेज तिवारी,आशीष शर्मा, सुभाष चंद्र यादव,पवन कोरी,राम भवन धीमान,दुर्गा प्रसाद रावत,कुलदीप सोनकर,मनोज यादव बूथ अध्यक्ष,कपूरे राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……