अयोध्या6जून2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 217 शिकायत दर्ज, मौके 05 शिकायत का निस्तारण
भेलसर(अयोध्या)तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋषि राज ने की।समाधान दिवस में राजस्व,पुलिस,विद्युत विभाग के समस्या ज्यादा आई।
यासमीन बानो ने गोगावा और दल सराय गांव की वरासत विवादित करने की शिकायत की।अन्य गांव की वरासत दर्ज हो जाने के बावजूद वरासत विवादित करने का आरोप लेखपाल पर लगाया। सभासद प्रतिनिधि गुलाम अंसारी ने महाराजा रुद्रमाल वार्ड में विद्युत तार व विधुत पोल व केवल लटके होने की शिकायत की। मोहम्मद अमीन पुत्र मोहम्मद सलीम मोहल्ला ख्वाजा हाल ने राशन कार्ड पर नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। ग्राम पंचायत रजनपुर के प्रधान ने गांव के बीच में स्थित तालाब के नाले से अवैध कब्जा हटवाने के लिए शिकायती पत्र दिया। मोहम्मद हुसैन इरशाद जैदी ने अवैध कब्जे की शिकायत की। पुष्पा देवी निवासी ग्राम हरकपुर मजरा रजनपुर में हक़ व हिस्सा दिलाने की गुहार लगाई
विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्रीय जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुना व जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 217 शिकायत आई।
मौके 05 शिकायत का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत,तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता,नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला,ईओ प्रेमनाथ,बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्रा, कोतवाल संजय मौर्य,शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*